KBP Times

RIICO में युवाओं के लिए ASE बनने का सुनहरा अवसर, 27 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

Education Career : रीको में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Jaipur: RIICO (Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation Limited ) युवाओं के लिए रोजगार के नया सुनहरा अवसर लेकर आया है। 27 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. नए वर्ष के अवसर पर RIICO द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए सिविल कैडर में 39 सहायक स्थल अभियंता के पदों पर भर्ती की जा रही है। ASE पद के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जोकि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंक के साथ सिविल अभियांत्रिकी में स्नातक होंगे एवं जिनके पास वैध गेट स्कोर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 तक RIICO के ऑनलाइन पॉर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

RIICO राजस्थान सरकार का अग्रणी उपक्रम

RIICO राजस्थान सरकार का अग्रणी उपक्रम है जो राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना एवं इनमें रखरखाव का कार्य करता है। वर्तमान में राज्य में RIICO के 33 इकाई कार्यालयों के अंतर्गत 445 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं। इन इकाई कार्यालयों में कार्यरत सहायक स्थल अभियंता (सिविल) संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास कार्यों यथा सड़क निर्माण, भवन निर्माण एवं अन्य सिविल कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नियम एवं शर्तें, परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं अन्य सभी आवश्यक जानकारियां RIICO वेबसाइट पर देख सकते हैं। राज्य के अग्रणी उपक्रम रीको के सिविल कैडर में अपना करियर बनाने के लिए युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है।

यह भी पढ़ेंः स्टाइलिश कैसे दिखें ? आजमाएं यह ख़ास ट्रिक्स

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2