KBP Times

झारखंड विधानसभा को घेरने पहुंचे AISA कार्यकर्ता, नेहा बोरा पर फेंकी स्याही

Student protest in ranchi

Student Protest in Ranchi : रांची में झारखंड विधानसभा को आइसा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया है। इसी दौरान आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फेकी। युवक को हिरासत में ले लिया गया है बताया जा रहा है कि युवक एबीवीपी से जुडा छात्र है। बता दें कि झारखंड लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर रांची में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन में आइसा ने आज विधानसभा का घेराव किया है।

राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस आंदोलनकारियों के साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात अनशन पर बैठे छात्र नेता रविंद्र पासवान से फोन पर बात की। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने की बात की। इससे पहले उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से छात्रों का सपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने कहा, देश में जो स्टूडेंट प्रोटेस्ट हो रहे हैं, वह एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं। हमारा एजुकेशन सिस्टम खत्म हो गया है। हर सरकार को छात्रों की बात सुनाई चाहिए। एजुकेशन सिस्टम को बदलना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो या झारखंड सरकार हो।

सीएम ने कहा समाधान करेगी

छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए पहले ही सभी जरूरी मंच उपलब्ध करा दिए हैं। सरकार हर छात्र की समस्याओं को समझना चाहती है। सरकार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता के होने पर आपत्ति है। सरकार ने साफ किया है कि वो केवल छात्रों से बात करेगी।

छात्रों की तबियत बिगडी, अनशन जारी

इधर, 4 दिन से अनशन पर बैठे आंदोलनकारी राहुल क्रांति की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया है। देवेंद्र नाथ समेत 6 आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर हैं।

देर रात पहुंचे ैक्ड, बातचीत बेनतीजा

गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के साथ बातचीत के लिए एक कमेठी बनाई थी, लेकिन दोनों पक्षों में बातचीत नहीं हो सकी। गुरुवार देर रात करीब 10.45 एसडीओ और एसडीम लॉ-एंड-ऑर्डर छात्रों के पास पहुंचे। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि सरकार सिर्फ छात्रों से बात करना चाहती है, लेकिन छात्र अपनी बात पर अड़े रहे। उनके प्रतिनिधिमंडल में दो पत्रकार और एक पूर्व महाधिवक्ता भी हैं। करीब 45 मिनट तक चली बैठक आखिरकार बेनतीजा रही और अधिकारी वापस लौट गए।

छात्र बोले- सरकार हमारी सुन नहीं सकती तो इस्तीफा दे

प्रदर्शनकारी छात्र प्रेम ने कहा, हमारे हालात सरकार को दिखाई नहीं दे रहे हैं। सरकार से प्रार्थना है कि सुन लीजिए। आपको छात्रों की समस्या कोई समस्या लगती ही नहीं जबकि ये न केवल समस्या है बल्कि हत्या है, हमारे अधिकारों की हत्या है।

यह भी पढ़ें –बेरोजगारी बनेगा ब्श्रच् का मुद्दा, सितंबर में कैंपेन ‘क्या बोलती पब्लिक’

यह भी देखें – गलताजी का सबसे बड़ा रहस्य! आखिर क्यों कभी नहीं सूखता पवित्र गलता कुंड? | Jaipur Galta Ji | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2