CJP: अपने अगले आंदोलन की घोषणा कर दी है। इस बार CJP मंहगी शिक्षा और बेरोजगारी को मुद्दा बनाएगी साथ ही सितंबर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन शुरु करेगी। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम गांव-शहर जाकर युवाओं से बात करेंगे। बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को मुद्दा बनाएंगे।
बेरोजगारी बडी समस्या
दीपके बोले- बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है और इसे देशव्यापी मुद्दा बनाया जाएगा। हम शिक्षा सुधारों पर काम करेंगे। शिक्षा को मुनाफा कमाने का जरिया बना दिया गया है, लेकिन हम इस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर दीपके और उनकी पार्टी ने जंतर-मंतर पर 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था।
CJP चुनावी राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी
अभिजीत दीपके ने कहा- सीजेपी कोई चुनावी राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, बल्कि देश के लोकतांत्रिक संस्थानों और शासन में जवाबदेही तय करने के लिए एक मजबूत पब्लिक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करेगी।
क्या बोलती पब्लिक कैंपेन
दीपके के मुताबिक, देश में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग की फीस बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसे कम करवाने के लिए और सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए सीजेपी काम करेगी। बेरोजगारी को एक प्रमुख मुद्दा बनाकर इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाओं में जनता का भरोसा बहाल करने के लिए दबाव बनाना उनका लक्ष्य रहेगा।
यह भी पढ़ें –झारखंड में छात्रों की JPSC परीक्षा की CBI से जांच की मांग, भूख हड़ताल पर सात प्रदर्शनकारी
यह भी देखें –जयपुर में नाड़ी का फाटक ROB बना मुसीबत | जलभराव, जाम और डंपरों से लोग परेशान | KBP Times


