KBP Times

गर्लफ्रेंड विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग, 11वीं के छात्र को मारी गोली, लुधियाना में दहशत

गर्लफ्रेंड विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग

पंजाब के लुधियाना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गर्लफ्रेंड को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जालंधर बाइपास के पास स्थित भगवान दास कॉलोनी के एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में 11वीं कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे 17 वर्षीय छात्र लव अपने दोस्त अनिकेत के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली पास में रखी प्लास्टिक कैनों में लगी, जबकि दूसरी गोली सीधे छात्र लव के पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।

गोली लगने के बाद भी हमलावरों का हमला नहीं रुका। आरोपियों ने घायल छात्र को घेरकर बेरहमी से पीटा और पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान छात्र का दोस्त अनिकेत बीच-बचाव नहीं कर सका क्योंकि हमलावरों ने उसे अलग कर दिया।

इलाके में मची अफरा-तफरी

फायरिंग की आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। कुछ स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुरानी रंजिश का मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर पुराना विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने छात्र का पीछा करते हुए वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल छात्र अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में IPL मैचों का नहीं होगा प्रसारण, यूनुस सरकार ने अनिश्चितकालीन रोक लगाई

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2