KBP Times

आटा चक्की चलाती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या

सोनीपत:आटा चक्की चलाती आंगनवाडी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के गांव सलीमसर में अपने घर में आटा चक्की पर गेहूं पीसती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर उनकी जान ले ली और पहने हुए सोने के जेवरात लूटकर भाग गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला के कान की बाली नोचकर निकाली तो कान फट गया। गांव में दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के सनसनी फैला दी है और सोनीपत पुलिस की कई टीमें हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है।

पति ने दी पुलिस को हत्या की जानकारी –

जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव सलीमसर ट्राली निवासी रामनिवास ने मोहाना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह सोनीपत के मयूर विहार में घर बना रहे हैं और परिवार सहित सोनीपत बाईपास पर किराए पर रह रहे हैं. रामनिवास दिल्ली विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त हैं और उनकी पत्नी उषा आंगनबाड़ी में वर्कर थीं। दंपती अक्सर गांव सलीमपुर ट्राली स्थित पैतृक घर में ही रहते हैं। गुरुवार को दंपती गांव में ही गए थे। दोपहर को रामनिवास गांव की चौपाल में चले गए और उनकी पत्नी पुराने घर में लगी आटा चक्की पास गेहूं की पिसाई करने चली गई। शाम को जब वह घर पर पहुंचे तो पत्नी वहां नहीं मिली. उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर कॉल की तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसी दौरान उनका भतीजा साहिल भी आ गया. वह उसे लेकर चक्की वाले घर पर गया तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलते ही अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में उद्योगों पर संकट, विदेशी कंपनियों को भी डर

रहस्य ही है हत्या का राज –

उषा का शव चक्की के पास फर्श पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा था. उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया. सूचना के बाद मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच की। उषा के सिर, मुंह और हाथों पर धारदार और किसी भारी हथियार से वार किए गए थे. दोनों हाथों पर गहरे कट के निशान थे और शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं. उषा के गले से सोने की चेन, कानों में बालियां और हाथ में सोने की अंगूठी गायब मिलीं. चेन का लॉकेट शव के नीचे पड़ा मिला, जबकि एक कान की बाली नोचे जाने के कारण कान फटा हुआ मिला। उनकी पत्नी की जेवरात लूट के लिए हत्या की गई है. पुलिस ने उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था लेकिन अब खानपुर पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम होगा और पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच में जुटी हैं।

यह भी देखें : रविंद्र सिंह भाटी बनाएंगे नई पार्टी! निर्मल चौधरी की पदयात्रा से बढ़ी सियासी हलचल 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2