SI Exam: राजस्थान का बहुचर्चित SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक के सरगना हर्षवर्धन मीणा के भाई को एसओजी ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुष्पेंद्र कुमार मीणा सदर दौसा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार परीक्षा से पहले लीक पेपर के एवज में 45 लाख में सौदा किया गया था। लीक सॉल्वड पेपर के बदले रुपये देने वाले कैंडिडेट को पुष्पेंद्र कुमार ने पढ़ाया था। एसओजी की ओर से 5 दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने किया खुलासा
SOG के एडीजी विशाल बंसल के अनुसार SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक का सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा का भाई आरोपी पुष्पेंद्र कुमार मीणा है। पुष्पेंद्र पहले फायरमैन ड्राइवर पद पर दौसा में तैनात था। पुष्पेंद्र के खिलाफ रेवेन्यू ऑफिसर ग्रेड-2 और अधिशाषी अधिकारी ग्रेड-4 (ईओ-आरओ) भर्ती परीक्षा-2022 में जन्मतिथि में फेरबदल कर डमी कैंडिडेट बैठाकर एग्जाम दिलवाने मामले में अजमेर के सिविल लाइंस थाने में साल 2023 में मामला दर्ज है।
45 लाख में सौदा, फिजिकल परीक्षा में फेल
SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक को लेकर एसओजी में साल 2024 में मामला दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा ने एग्जाम से पहले पेपर स्वरूपचंद मीणा से 45 लाख रुपए में सौदा किया। स्वरूपचंद मीणा ने बेटे बृजेश कुमार मीणा को पुष्पेंद्र कुमार के जरिए लीक सॉल्वड पेपर पढ़ाया था। एग्जाम से पहले लीक पेपर पढ़ने से बृजेश कुमार मीणा को हिंदी विषय में 200 में से 116.23 और सामान्य ज्ञान विषय में 200 में से 126.01 अंक मिले। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद फिजिकल एग्जाम में बृजेश कुमार पास नहीं हो पाया। कैंडिडेट बृजेश कुमार को 11 जून को एसओजी ने अरेस्ट किया था। एसओजी ने अब तक कुल 146 आरोपियों को अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके को युवकों ने जड़े थप्पड़, जयपुर में जोरदार हंगामा
यह भी देखें: लाखों खर्च फिर भी बदहाल सामोद! गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण। KBP Times



