Dacait Jagan Gurjar : डकैत जगन गुर्जर की अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या के विरोध में परिवार वाले अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरना दे रहे हैं। डकैत जगन गुर्जर के बेटे आसाराम ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि मेरे पिता की हत्या की साजिश रची गई है और इसमें जेल की मिली भगत शामिल है। आसाराम ने संदेह जाहिर किया है कि एक तीस किलो का व्यक्ति मेरे हट्टे कट्टे पिता को कैसे मार सकता है। आसाराम ने मीडिया को बताया कि सेवर जेल में पिता को मारने की साजिश हुई थी। तब पिता 15 लोगों पर भारी पड़ गए थे। इसमें पूरी जेल प्रशासन की मिलीभगत है।
चाचा पप्पू गुर्जर की जान को खतरा
मृतक डकैत जगन के बेटे आसाराम ने बताया- चाचा पप्पू गुर्जर की सुरक्षा को लेकर कुछ टाइम पहले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से मुलाकात की थी। तब उन्हें एक ज्ञापन देकर अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन उनकी कोई मांग पूरी नहीं की गई। जेल में बंद मेरे चाचा पप्पू गुर्जर की भी जान को खतरा है। उनको धौलपुर जेल में स्थानांतरित (ट्रांसफर) किया जाए। आसाराम ने कहा कि जो प्रशासन ने मांगों पर आश्वासन दिया है अगर वह लिखित में नहीं दी गई, तब तक धरना जारी रहेगा।
नसीराबाद से कांग्रेस नेता पहुंचे धरने पर
नसीराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर भी धरने पर पहुंचे हैं। उन्होंने जगन गुर्जर के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत कर मांगों को लेकर जानकारी ली।
यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने चर्चित विडियो में दिखाई जयपुर की खूबसूरती
यह भी देखें: पहले दीवार में दरार, फिर मौत! जयपुर हादसे में 3 मजदूरों की जान गई | Ground Report



