KBP Times

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने चर्चित विडियो में दिखाई जयपुर की खूबसूरती

actress nargis fakhri

Actress Nargis Fakhri : बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि जयपुर को खूबसूरत दिखाने के लिए किसी फिल्टर की जरुरत नहीं है, मैनें भी नहीं किया। नरगिस इन दिनों अपने जयपुर दौरे पर हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जयपुर की खूबसूरती को बया करते हुए उक्त कैप्शन लिखा है। कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें पिंकसिटी की खूबसूरती, यहां की संस्कृति, खानपान और आम जिंदगी को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में नरगिस किसी सेलिब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि एक आम पर्यटक की तरह जयपुर की गलियों में घूमती, स्थानीय लोगों से मिलती और शहर के रंग में रंगी नजर आई हैं।

जयपुर की असली खूबसूरती

अभिनेत्री नरगिस फखरी ने जारी वीडियो की शुरुआत में जयपुर की ऐतिहासिक और गुलाबी इमारतों दिखाई हैं। इसके बाद नरगिस को शहर की संकरी और रंग-बिरंगी गलियों में घूमते, बाजारों की रौनक निहारते और स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस करते देखा जा सकता है। उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि जयपुर की असली खूबसूरती उसकी विरासत, लोग और रोजमर्रा की जिंदगी में बसती है, जिसे किसी फिल्टर की जरूरत नहीं। यहां उन्होंने कठपुतली के साथ जयपुर की कहानी को एन्जॉय किया, यहां की ज्वैलरी को भी अपने साथ जोड़ते हुए दिखाया।

टपरी पर बनाया कुल्हड़ वाली चाय

वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा वह रहा, जब नरगिस जयपुर की मशहूर साहू टी स्टॉल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने खुद चाय बनाना सीखा, चाय को अपने हाथों से तैयार किया और फिर कुल्हड़ में बैठकर उसका स्वाद लिया। फाइव स्टार लाइफस्टाइल की आदी मानी जाने वाली अभिनेत्री का यह सादगीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। स्थानीय लोगों के बीच बैठकर चाय पीते हुए नरगिस ने मुस्कुराते हुए बातचीत भी की। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को देखकर फैंस लगातार उनकी सादगी और जमीन से जुड़े व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।

ई-रिक्शा की सवारी

जयपुर घूमने के लिए नरगिस ने लग्जरी गाड़ियों की बजाय ई-रिक्शा को चुना। वीडियो में वह ई-रिक्शा में बैठकर शहर की पुरानी गलियों, बाजारों और ऐतिहासिक रास्तों का आनंद लेती नजर आती हैं। रिक्शा की सवारी के दौरान उनके चेहरे पर उत्साह और सुकून साफ दिखाई देता है। उन्होंने रास्ते भर शहर की खूबसूरत इमारतों, रंग-बिरंगे बाजारों और स्थानीय जीवन को कैमरे में कैद किया।
अपने इस ट्रैवल वीडियो में नरगिस ने जयपुर की शॉपिंग, स्थानीय बाजारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक माहौल और शहर की जीवंत संस्कृति को भी जगह दी है। उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी शहर को समझना हो तो उसके लोगों के बीच जाना चाहिए, स्थानीय स्वाद चखना चाहिए और उसकी गलियों में वक्त बिताना चाहिए। उनका यह वीडियो केवल पर्यटन नहीं, बल्कि जयपुर की संस्कृति और जीवनशैली का एक खूबसूरत अनुभव बनकर सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नरगिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में जयपुर की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि नरगिस ने जयपुर को उसी रूप में दिखाया है, जैसा यह वास्तव में है बिना किसी बनावट और बिना किसी फिल्टर के।

यह भी पढ़ें : शॉर्ट फिल्म ‘Under The Snow’ को मिला Silver Conch Award, राजस्थान का नाम चमका

यह भी देखें: पहले दीवार में दरार, फिर मौत! जयपुर हादसे में 3 मजदूरों की जान गई | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

2

2