ACB News : अलवर जिले के पुलिस थाना कठूमर में तैनात कांस्टेबल रामेश्वर और एक अन्य व्यक्ति को बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। ACB मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, ACB दौसा टीम ने कार्रवाई की। प्रकरण में एक और आरोपी ASI फरार है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
अनुसंधान में मदद का लालच
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी हेल्पलाइन 1064 पर एक शिकायत मिली कि परिवादी के फुफेरे भाई के खिलाफ पुलिस थाना कठूमर मे दर्ज एक मुकदमें के अनुसंधान में मदद करने के नाम पर एएसआई, नरेन्द्र सिंह कनिस्टेबल रामेश्वर सिंह और एक अन्य व्यक्ति निरंजन बीस हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहे है।
यूं की कार्रवाई
एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरवीजन में ACB भरतपुर Unit ने रिश्वत मांग के सत्यापन की कार्यवाही की। ट्रेप कार्यवाही ACB दौसा के उप अधीक्षक पुलिस रविन्द्र सिंह एवं टीम द्वारा की गई। इस कार्रवाई में पीडित परिवादी को एसीबी टीम ने रंग लगे नोट देकर आरोपियों के पास भेजा। परिवादी से रिश्वत की राशि कांस्टेबल रामेश्वर और निरंजन सिंह ने लेकर रख ली। तभी टीम ने दोनों को पकड लिया। प्रकरण में आरोपी ASI नरेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी शेष हैं।
यह भी पढें : हरमाडा में निगम ने अतिक्रमण किए ध्वस्त, रास्ता हुआ साफ, आमजन को मिली राहत
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में धारा 7, 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) व 61 (2) बीएनएस के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
यह भी देखें : Jaipur: “मोदी जी हर बार ऐसा ही करते हैं…” गैस सिलेंडर महंगाई पर सड़कों पर उतरी महिलाएं | KBP Times



