KBP Times

T20 World Cup: श्रीलंका सेमीफाइनल से बाहर होने वाली पहली टीम, टीम इंडिया को लेकर उत्सुक्ता

Shri lanka out semifinal

T20 World Cup: श्रीलंका की क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। श्रीलंका टीम को न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में 61 रन से हरा दिया। ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने नॉकआउट स्टेज में क्वालिफाई कर लिया। अब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया तो पाकिस्तान भी बाहर हो जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में जाने को लेकर भारत में उत्सुक्ता बढ गई है। ग्रुप-1 में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दोपहर 3 बजे से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज भिड़ेंगे। वहीं शाम 7 बजे से भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। इस मुकाबले को हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

क्या भारत क्वालिफाई करेगा?

ग्रुप-1 में पॉइंट्स टेबल में फिलहाल वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका 2-2 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 पोजिशन पर हैं। भारत और जिम्बाब्वे आखिरी 2 पोजिशन पर हैं, दोनों का रन रेट माइनस में है। भारत को सीधे क्वालिफाई करने के लिए आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे, साथ ही साउथ अफ्रीका के वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतने की उम्मीद भी करनी होगी। भारत आखिरी दोनों मैच जीत गया और वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो 3 टीमों के 4-4 पॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में क्वालिफाई करने के लिए भारत को अपना रन रेट बाकी टीमों से बेहतर रखना होगा। भारत अगर एक भी मैच हारा तो टीम नॉकआउट की रेस से बाहर हो जाएगी।

ग्रुप-1 में टीमों के समीकरण

साउथ अफ्रीका अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। टीम एक भी मुकाबला हारी तो उन्हें अपना रन रेट बेहतर रखना होगा। दोनों मैच हारने पर टीम बाहर हो जाएगी। वेस्टइंडीज को क्वालिफाई करने के लिए साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे। टीम एक भी मुकाबला हारी तो उन्हें अपना रन रेट बेहतर रखना होगा। दोनों मैच हारने पर टीम बाहर हो जाएगी। जिम्बाब्वे एक मैच हार चुकी है। टीम को क्वालिफाई करने के लिए भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दोनों मैच जीतने ही होंगे। एक भी मैच हारने पर टीम बाहर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup: दो साल बाद क्रिकेट में भारत की हार, आज वेस्टइंडीज़ का मुकाबला ज़िम्बाब्वे से

इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, श्रीलंका बाहर

ग्रुप-2 में 4 पॉइंट्स के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर टीम अपने ग्रुप में नंबर-1 पर फिनिश कर सकती है। बुधवार को न्यूजीलैंड ने 61 रन से मैच जीतकर मेजबान श्रीलंका को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। टीम इंग्लैंड से भी हार गई। अब श्रीलंका आखिरी मैच में पाकिस्तान को हराकर उन्हें भी बाहर कर सकता है।

यह भी देखें : यादव जी की लव स्टोरी को लेकर समाज में आक्रोश, सीएम को ज्ञापन सौंपकर कर दी मांग

पाक टीम की स्थिति

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करना है तो श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के आखिरी मैच में हारने की दुआ भी करनी होगी। साथ ही अपना रन रेट भी न्यूजीलैंड से बेहतर रखना होगा।
न्यूजीलैंड 3 पॉइंट्स के साथ नंबर-2 पर पहुंच गया। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा, अगर टीम हारी तो उन्हें पाकिस्तान के हारने की दुआ करनी होगी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2