KBP Times

टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा वर्ल्ड कप की हार का लिया बदला

SA win match Newzealand

SA win match: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने एकतरफा जीत लिया। न्यूजीलैंड में खेली जा रही सीरीज में मेहमान टीम ने कीवियों को 7 विकेट से हरा दिया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेला गया था। यह मैच न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया था। हालांकि अब टी20 सीरीज के पहले मैच में पूरी तरह से साउथ अफ्रीका का दबदबा रहा।

91 रन पर सिमट गई न्यूजीलैंड टीम

सीरीज के पहले टी20 में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन उनका यह फैसला बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ। कीवी टीम 14.3 ओवर में महज 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जेम्स नीशम ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 या उससे ज्यादा रन नहीं बना पाया। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट नकोबानी मोकोएना ने लिए। उनके प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा दो-दो विकेट गेराल्ड कोएट्जी, ओटनील बार्टमेन और कप्तान केशव महाराज ने लिए।

यह भी पढ़ें : पुरुषों के खेल में अब महिलाओं का भी दबदबा, भारतीय महिलाओं में क्रिकेट का बढ़ा क्रेज

20 गेंद रहते साउथ अफ्रीका ने चेज किया टारगेट

92 रन का टारगेट साउथ अफ्रीका ने 20 गेंद और सात विकेट रहते हासिल कर लिया। 16.4 में ही साउथ अफ्रीका ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। कॉनर एस्टरहुइजेन ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। वह नाबाद रहे। डियान फॉरेस्टर 16 रन बनाकर नॉट आउट रहे। न्यूजीलैंड के लिए एक-एक विकेट काइल जैमीसन, जकारी फाउल्केस और मिचेल सैंटनर ने लिए। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा।

यह भी देखें : गैस की लाइन बनी मौ*त की कतार! सिलेंडर के इंतजार में 2 बुजुर्गों की मौ*त | LPG Crisis 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India condam attack on mecca

भारत ने की सऊदी अरब में मक्का के पास हुए ड्रोन हमले की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

2

2