KBP Times

Women T-20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया से जीतना होगा

women t-20 world cup

India : विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए से दूसरा सेमीफाइनलिस्ट आज तय होगा। इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम में आज दो मुकाबले होंगे। पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से होगा। दूसरे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। अगर भारत और साउथ अफ्रीका अपने-अपने मैच जीतते हैं तो तीनों टीमों के 8-8 अंक हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया बेहतर नेट रनरेट के कारण टॉप पर रहेगा। भारत का नेट रनरेट भी साउथ अफ्रीका से बेहतर है, इसलिए जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तय होगा

ऑस्ट्रेलिया लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। दूसरा स्थान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तय होगा। भारत के 4 मैचों में 6 अंक और +2.268 का नेट रनरेट है। साउथ अफ्रीका के भी 6 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट -0.734 है। बांग्लादेश 4 अंक के साथ दौड़ में है, लेकिन उसका रनरेट (-0.849) काफी खराब है। ऑस्ट्रेलिया 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया 38 टी-20 में आमने-सामने हुए हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 27 और भारत ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।

भारत 200 रन बनाए और 93 रन से जीते तो टॉप पर होगा

एक दिलचस्प समीकरण यह बन रहा है कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी कर 200 रन बनाता है तो ऑस्ट्रेलिया से टॉप स्थान छीनने के लिए उसे 93 रन से जीतना होगा। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को करीब 8.1 ओवर में मैच जीतना होगा। साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलने के लिए लगभग 210 रन से जीत दर्ज करनी होगी, जो लगभग असंभव है।

ऑस्ट्रेलिया जीता तो साउथ अफ्रीका का रास्ता आसान

यदि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका अपने-अपने मैच जीतते हैं तो ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ पहले और साउथ अफ्रीका 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जीतते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के 10 अंक हो जाएंगे, जबकि भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश 6-6 अंकों पर रहेंगे। भारत की बेहतर नेट रनरेट उसे दूसरे स्थान पर बनाए रखेगी। सेमीफाइनल से बाहर होने के लिए भारत को करीब 120 रन से हारना होगा और बांग्लादेश को भी साउथ अफ्रीका पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
यदि भारत और बांग्लादेश दोनों जीतते हैं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहेगा, जब तक भारत उसे बहुत बड़े अंतर से नहीं हरा देता।

भारत तय नहीं कर पाया बेस्ट-11

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 तय नहीं कर सकी है। टीम मैनेजमेंट सभी 16 खिलाड़ियों को मौका दे चुका है। नंबर-3 पर यस्तिका भाटिया का प्रयोग सफल नहीं रहा। श्रेयंका पाटिल की चोट से बैलेंस बिगड़ा है। तेज गेंदबाजी में लगातार बदलाव और खराब फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। हालांकि भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज किया था।

कप्तान की फॉर्म चिंता 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 4 मैचों में 85 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 106.25 है और वह अब तक एक भी छक्का नहीं लगा सकी हैं। टीम यस्तिका भाटिया की जगह भारती फुलमाली को मौका दे सकता है। तेज गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा में से किसी एक पर फैसला होगा। स्मृति मंधाना ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि, श्री चरणी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।

यह भी पढ़ें : India vs Ireland: T20 में भारत की हार से नए कप्तान श्रेयस अय्यर हुए ट्रोल, मीम्स की आई बाढ़

यह भी देखें: जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार | सड़कों पर कचरे का अंबार | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

2

2