KBP Times

T20 World Cup: पाक टीम की परीक्षा आज, इंग्लैंड से मुकाबला

Pakistan-England match

T20 World Cup : पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अगर T20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह मजबूत करनी है तो आज इंगलैण्ड के खिलाफ मैच तो जीतना होगा। न्यूजीलैंड के साथ मैच बारिश से धुल गया था इसलिए पाक टीम की परीक्षा नहीं हो सकी थी लेकिन आज इंग्लैंड के साथ उसका मुकाबला टीम की स्थिति को दर्शा देगा।

शाम सात बजे से मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए हैं, इन सभी मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली है। साल 2022 के T20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता थी।

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड आगे

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 31 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने 20 मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान को सिर्फ 9 मुकाबलों में जीत मिली है। 1 मैच टाई और 1 का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। दोनों टीमों के बीच आखिरी T20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में खेला गया था। जहां इंग्लिश टीम ने 15.3 ओवर में 158 रन का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।

जैकब बेथेल टॉप बैटर

जैकब बेथेल ने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 132.72 की स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट स्कोर 55 रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी में आदिल रशीद टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 8.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट हासिल किए हैं।

उस्मान तारिक टॉप विकेट टेकर

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 164.17 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100’ रहा है। वहीं, स्पिनर उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में महज 5.82 की इकोनॉमी से 8 विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढें : क्या इतिहास फिर दोहराएगा ? T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की जीत का बना चौंकाने वाला संयोग

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड

पल्लेकेले में अब तक 34 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 18 और चेज करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, 1 मैच की नजीता नहीं निकल सका है। यहां का पहली पारी का एवरेज स्कोर लगभग 157 है। इस वर्ल्डकप में यहां अब तक 4 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते, जबकि इतने ही मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं।

यह भी देखें : यादव जी की लव स्टोरी को लेकर समाज में आक्रोश, सीएम को ज्ञापन सौंपकर कर दी मांग

कैंडी में 25 % बारिश की आशंका

24 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 25 प्रतिशत आशंका है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश का थोड़ा खलल पड़ सकता है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2