KBP Times

आज का मैच जीतकर पॉईंट टेबल पर Top पर पहुंच सकती है RCB, आज बेंगलुरु और लखनऊ के बीच मुकाबला

Royal Challenger Bangluru

RCB: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने होमग्राउंड पर RCB के पास मैच जीतने का मौका है यदि RCB मैच जीतने में सफल हो जाती है तो IPL की पॉईंट टेबल पर टॉप पोजिशन पर पहुंच सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स  से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। आरसीबी अपने होमग्राउंड पर एलएसजी (LSG) को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, यदि टीम आज मैच जीत जाती है तो टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच जाएगी।

RCB में आगे

RCB और LSG  के बीच अब तक 6 IPL मैच खेले गए। 4 में RCB और महज 2 में LSG को जीत मिली। हालांकि, लखनऊ की दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड पर ही आई। आज का मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। पिछले साल दोनों टीमें लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां RCB ने 18.4 ओवर में ही 230 रन चेज कर लिए थे।

हाई स्कोरिंग है चिन्नास्वामी स्टेडियम

बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम हाई स्कोरिंग है। यहां इस सीजन 2 मैच खेले गए। जिसकी चारों पारियों में 200 प्लस रन बने। पहले मैच में SRH ने 201 रन बनाए, RCB ने 15.4 ही ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। दूसरे मैच में RCB ने 250 रन बना दिए, जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर वुमन को लॉस एंजिल्स खेलों से किया बाहर, IOC ने कहा नहीं खेल सकती महिलाओं के साथ

बारिश नहीं होगी

बेंगलुरु में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रहेगी। टेम्परेचर जरूर 22 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, मैच के दौरान इसके 28 डिग्री तक आने की संभावना है। बेंगलुरु में ओस रहती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती है।

यह भी देखें : Jaipur: रैगर समाज ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, भामाशाह राजेंद्र केडिया रहे मुख्य अतिथि

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2