KBP Times

T20 World Cup: पाक का आज न्यूजीलैंड से मुकाबला, जीत के लिए बना रहा रणनीति

Pak newzealand match

Pak-Newzealand Match : T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में पाकिस्तान का सामना आज शनिवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड से है। यह सुपर-8 राउंड का उनका पहला मैच है। पाक कोच हेसन ने स्पष्ट किया है कि टीम का मुख्य फोकस अब पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर है। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी, जिसे देखते हुए पाकिस्तान अपनी रणनीति में और बदलाव कर सकता है। जैसे नामीबिया के खिलाफ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था, वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज दिया गया। भारत के खिलाफ मैच में ईशान किशन की शानदार पारी के दौरान शाहीन ने अपने आखिरी ओवर में 15 रन खर्च किए थे, जबकि बाबर सिर्फ 5 रन ही बना सके थे।

पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय

बाबर आजम को ओपनिंग से हटाकर नीचे भेजने पर मीडिया से बातचीत में पाक टीम के कोच हेसन ने कहा, बाबर खुद इस बात को जानते हैं कि वर्ल्ड कप के पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम है। टी-20 क्रिकेट में हमें पावरप्ले के दौरान इस तरह की धीमी बल्लेबाजी की जरूरत नहीं है। हमें वहां तेजी से रन चाहिए। हेसन ने आगे बताया कि बाबर मिडिल ओवर्स के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अगर टीम मुश्किल में फंसती है, जैसा यूएसए के खिलाफ हुआ था, तो बाबर पारी को संभाल सकते हैं और सेट होने के बाद रन रेट बढ़ा सकते हैं। एशिया कप के बाद उन्हें इसी खास रोल के लिए टीम में वापस लाया गया था।

यह भी पढ़ें : क्या इतिहास फिर दोहराएगा ? T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की जीत का बना चौंकाने वाला संयोग

नामीबिया के खिलाफ क्यों नहीं आए बाबर?

नामीबिया के खिलाफ मैच में जब साहिबजादा फरहान ने नाबाद शतक जड़ा, तब शादाब खान को बाबर से पहले बैटिंग के लिए भेजा गया था। बाबर को उस मैच में बैटिंग का मौका ही नहीं मिला। इस पर हेसन ने कहा, 12वें ओवर के आसपास जब हमें रन गति बढ़ानी थी, तब बाबर आजम उस रोल के लिए सबसे सही खिलाड़ी नहीं थे। हमारे पास दूसरे ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो आखिरी ओवर्स में ज्यादा बेहतर तरीके से हिटिंग कर सकते हैं। बाबर जानते हैं कि टीम को उनकी स्किल की कब जरूरत है।

यह भी देखें : जयपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना ने रचा इतिहास!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क

Healthy boy

Health Tips: बच्चे का दुबलापन दूर करें खिलाएं ये पौष्टिक चीज़ें

Jayant Chaudhary

“बदतमीजी की पराकाष्ठा…” यूथ कांग्रेस के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

NIOS and students

फर्जी वेबसाइटों से सावधान! NIOS ने जारी की फेक वेबसाइट, यूट्यूब चैनलों की लिस्ट