Lucknow: अपने अलग अंदाज के लिए देश भर में जाने जाना वाला मशहूर शहर लखनऊ में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही।
लखनऊ स्टेडियम की पिच
लखनऊ के स्टेडियम की पिच पर कभी लो-स्कोरिंग तो कभी हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां ओस फैक्टर भी है। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी होती है, जिसका फायदा बल्लेबाजी करने वाली टीम को होता है। ऐसे में टॉस अहम होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। लखनऊ स्टेडियम में IPL के अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स ने 57% मैच जीते
IPL में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। IPL में लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं।
बारिश की आशंका
लखनऊ में आज के मैच में बारिश की 1þ आशंका है। हालांकि, इस दौरान तेज गर्मी भी रहेगी। तापमान 23 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मंगलवार रात यहां हल्की बारिश जरूर हुई थी, लेकिन उसका मैच पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है। इससे पहले 17 दिसंबर को धुंध के कारण भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला रद्द करना पड़ा था।



