lucknow: IPL में आज लखनऊ सुपर जायंट्स अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में एलएसजी ने केकेआर को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। आईपीएल टूर्नामेंट में आज दो मैच खेले जाएंगे।
लखनऊ की बादशाहत, 7 में से जीते 5 मैच
दोनों टीमों के बीच अब तक लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में से लखनऊ ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है।
यहां 26वां मैच खेला जाएगा
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 25 आईपीएल मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। यहां आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे।
लखनऊ में आज तेज गर्मी
लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और काफी गर्मी रहेगी। हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच वाले दिन यहां का तापमान 43 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
यह भी पढ़ें : कैसे होती है IPL चीयरलीडर की भर्ती, कहां से आया कॉन्सेप्ट? ग्लैमर के पीछे की सच्चाई
यह भी देखें : Jaipur: टोंक रोड पर ट्रैफिक अव्यवस्था का ये है असली कारण। KBP Times



