KBP Times

IPL में आज चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला, पंजाब मजबूत, चेन्नई बिना धोनी के भी तैयार

IPL match chennai and punjab

IPL match : टूर्नामेंट में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस दोनों इंजरी के कारण बाहर हैं। इसलिए टीम बिना इनके मैदान में उतरेगी। चेन्नई अपना मैच राजस्थान के खिलाफ हार चुकी है। जबकि पंजाब अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीत चुकी है।

दोनों टीमों के बीच मैच रोमांचक रहे हैं

चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबले हमेशा से ही रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमें 33 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आई हैं। इसमें CSK ने 17 और PBKS ने 15 मैच जीते। जबकि एक मैच टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने जीता था। पिछले सीजन दोनों मैचों में पंजाब ने चेन्नई को हराया था। चेपॉक में दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने हुईं, चेन्नई को 4 और पंजाब को 5 में जीत मिली। यहां पिछले तीनों मैच PBKS ने ही जीते।

धोनी-ब्रेविस नहीं खेलेंगे

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, जबकि धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी पहला मैच भी नहीं खेल पाए थे।

चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार

चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती आई है। यहां बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन एक बार टिकने के बाद बड़ी पारी खेली जा सकती है। यहां का सरफेस सूखा (लाल मिट्टी) होता है, जो मैच आगे बढ़ने के साथ और धीमा होता जाता है और गेंद टर्न लेने लगती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी थोड़ी आसान रहती है क्योंकि नई गेंद अच्छे से बैट पर आती है, लेकिन 7-8 ओवर के बाद पिच धीमी पड़ने लगती है और स्पिनर्स का दबदबा बढ़ जाता है। मिडिल और डेथ ओवर्स में रन बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस मैदान पर अब तक 91 मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 51 मैच जीते, जबकि 40 मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली।

उमस भरा रहेगा मौसम

मैच वाले दिन चेन्नई का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। यहां का तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मैच में बारिश की संभावना नहीं है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2