IPL: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। match बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं GT की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। रजत पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। इस सीजन IPL 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं आईपीएल 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है।
दोनों ने 3-3 मैच जीते
टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं।
कोहली के सबसे ज्यादा रन
RCB के लिए इस सीजन विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 157.32 के स्ट्राइक रेट से कोहली टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 8.33 की इकोनॉमी के साथ वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
पिच की समीक्षा
बैंगलुरु की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। फ्लैट ट्रैक, छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े शॉट खेलना आसान होता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और बेहतर बैटिंग ट्रैक बन जाती है। दूसरी पारी में ओस भी अहम भूमिका निभाती है, जिससे स्पिनर्स को ग्रिप में दिक्कत होती है और चेज करना आसान हो जाता है, यही कारण है कि यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी चुनती हैं। आंकड़ों की बात करें तो इस मैदान पर 106 प्च्स् मैच खेले गए हैं, जिनमें 41þ मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 54þ मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। औसत पहली पारी का स्कोर 170 और दूसरी पारी का 152 रहा है।
बारिश की कोई संभावना नहीं
बेंगलुरु में RCB और जीटी मुकाबले के दौरान मौसम गर्म रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात बढ़ने के साथ ह्यूमिडिटी थोड़ी बढ़ सकती है, जिससे दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है।
यह भी पढ़ें : IPL : जयपुर में छात्रों को खास रियायत, 500 रुपए में देख सकेंगे मैव
यह भी देखें : जयपुर का अजमेरी गेट अंडरपास बना खौफ का अड्डा! ट्रैफिक जाम से परेशान जनता | KBP Times



