KBP Times

जयपुर में IPL मैच की तैयारियां शुरु, जल्द ही होगी आधिकारिक घोषणा

SMS Stadium

IPL Matches in Rajasthan : जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में IPL के चार मैचो की तैयारियां शुरु हो गई हैं. अब यह लगभग तय हो चुका है कि राजस्थान रॉयल्स के मैच जयपुर में होंगे। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार इस बार जयपुर में 4 IPL मैच खेले जाएंगे। स्टेडियम पर ग्राउंड कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से मैदान तैयार करने में लग गए हैं।
बताया जाता है कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट स्टेडियम की सुविधाओं और तैयारियों से खुश नहीं था और पुणे शिफ्ट होने पर विचार कर रहा था। लेकिन सरकारी दखल के बाद स्थितियां बदली हैं।

मेजबान कौन बीसीसीआई या आरसीए

सवाल यह है कि क्या IPL की मेजबानी में आरसीए की कोई भूमिका रहेगी। बीसीसीआई ने पिछली बार आईपीएल के दौरान कहा था कि अगली बार हमारी राज्य इकाई ही आईपीएल कराएगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो जयपुर में IPL मैच नहीं होंगे।
लेकिन जो परिस्थितियां बन रही हैं उसमें तो यही लग रहा है कि राजस्थान सरकार के दखल के बाद ही IPL जयपुर में होने जा रहे हैं। इसमें आरसीए की शायद ही कोई भूमिका हो। आईपीएल के लिए एक कमेटी बनाई जा सकती है, संभवतः इस कमेटी में आरसीए से भी किसी को शामिल कर लिया जाए।

यह भी पढें : राजस्थान के बजट पर आज बहस, राज्य सरकार करेगी कई और घोषणाएं

16 करोड़ से स्टेडियम में होगा सुधार

पीडब्ल्यूडी और एमएनआईटी ने स्टेडियम की सर्वे रिपोर्ट दी है। जो कमियां बताई गई हैं उन्हें आईपीएल से पहले ठीक कर लिया जाएगा। स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष नीरज के. पवन ने कहा, ‘जो भी कमियां हैं उस पर काम शुरू हो गया है। 16 करोड़ रुपए खर्च आएगा। स्टेडियम आईपीएल तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।’

यह भी देखें : Tonk: मालपुरा में हिंदू परिवारों ने छोड़े घर, बचे लोगों का डर और मुस्लिम पक्ष की सफाई

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2