IPL: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज शाम 7.30 बजे मैच खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब के लिए मुंबई इंडियंस चुनौती बन सकती है। मुंबई ने पिछले मैच में रायपुर में बेंगलुरु को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, भुवनेश्वर के छक्के से बेंगलुरु को जीत मिली थी। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर मानते हैं कि उनकी टीम में गेंदबाजी कमजोर है। अययर का कहना है कि शुरुआत में बैटर्स के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी की कमजोरियां सामने नहीं आईं, लेकिन अब यह चिंता का विषय बन गई हैं।’
दोनों टीमें बराबरी पर
पंजाब और मुंबई का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं। दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। आज जीतने वाली टीम बढ़त हासिल करेगी। पंजाब के पेसर्स खूब रन लुटा रहे हैं. अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाले पेस अटैक का इकोनॉमी रेट इस सीजन में सभी 10 टीमों में सबसे खराब रहा है। लॉकी फर्ग्यूसन और बेन ड्वार्शिस जैसे बदलावों के बावजूद टीम लय नहीं पकड़ पा रही है। इस पिच पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं, यह देखना होगा।
पंड्या की वापसी संभव
यह सीजन मुंबई टीम 11 में से सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। कप्तान हार्दिक पंड्या हल्की चोट के कारण पिछले 2 मैचों से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। वे खुद पिछले एक साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। धर्मशाला में बुमराह और बोल्ट की गेंदबाजी पर नजर रहेगी।
धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार
धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम देश के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। काली मिट्टी की सतह हार्ड होती है और लगातार अच्छा बाउंस देती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। धर्मशाला की ऊंचाई भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है। हाई-एल्टीट्यूड कंडीशंस की वजह से गेंद हवा में तेजी से ट्रैवल करती है, जिससे यहां लंबे छक्के और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
धर्मशाला में बारिश का खतरा
धर्मशाला में 14 मई को कांगड़ा वैली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। शाम के समय तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 65-75ः तक रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण मैच में रुकावट या देरी की आशंका जरूर है, लेकिन भ्च्ब्। स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा माना जाता है। इससे पहले 11 मई का मुकाबला भी दोपहर की बारिश के बावजूद समय पर शुरू हुआ था।
यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट को WFI का नोटिस, पहलवान बोलीं- कोई भी ताकत झुका नहीं सकती…
यह भी देखें : 13 मई 2008 जयपुर की वो खौफनाक शाम जिसे आज भी कोई नहीं भूल पाया | KBP Times



