KBP Times

IPL में आज बेंगलुरु और पंजाब के बीच मैच, पांच हार के बाद दबाव में PK टीम, RCB मजबूत

IPL match today in dharamshala stadium

IPL में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PB) के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से धर्मशाला के स्टेडियम पर खेला जाएगा। पंजाब की टीम लगातार 5 हार के बाद दबाव में है इसलिए इस मैच को फॉर्म बनाम प्रेशर का मैच भी कहा जा रहा है। क्योंकि, बेंगलुरु लगातार 2 मैच जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गई है, जबकि बेंगलुरु ने उसे पिछले सीजन में 3 बार हराया था।

बेंगलुरु सभी डिपार्टमेंट में मजबूत

बेंगलुरु की टीम सभी विभागों में मजबूत नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में कोहली, बेथेल, पडिक्कल और पाटीदार लगातार रन बना रहे हैं। क्रुणाल पंड्या भी अहम योगदान दे रहे हैं। हालांकि, जितेश, बेथेल और शेफर्ड की फॉर्म अच्छी नहीं है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड लगातार विकेट ले रहे हैं।

पंजाब की कमजोरी डेथ ओवर्स की गेंदबाजी

पंजाब की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी रही है। इस मैदान पर दोनों मैचों में टीम 210 और 200 रन का बचाव नहीं कर सकी, क्योंकि आखिरी 5 ओवरों में गेंदबाजों ने जमकर रन दिए। प्च्स् इतिहास में 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज्यादा 10 मैच हारने का रिकॉर्ड भी पंजाब के नाम है। टीम की बल्लेबाजी ने सीजन की शुरुआत में दमदार प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं, 25 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ टूर्नामेंट के सबसे बड़े टारगेट 264 रन को चेज किया। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह 5-5 फिफ्टी लगा चुके हैं।

धर्मशाला में हाईस्कोर मैच की उम्मीद

HPCA मैदान पर इस साल खूब रन बने हैं। यहां अब तक 2 मैच खेले गए हैं और दोनों में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है। दोनों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी कर टारगेट चेज किया। रविवार को धर्मशाला में बारिश के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट को WFI का नोटिस, पहलवान बोलीं- कोई भी ताकत झुका नहीं सकती…

यह भी देखें : NEET UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा | CBI ने मास्टरमाइंड को पकड़ा | 21 जून को री-एग्जाम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2