KBP Times

IPL में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए महत्वपूर्ण मैच, हैदराबाद (SRH) भी जीतने की करेगी कोशिश

CSK vs SRH

CSK : IPL मुकाबले मेें चेन्नई टीम (CSK) का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने लगातार तीन हार के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मिली हार से चेन्नई का नेट रन-रेट बिगड़ा है, जिससे बाकी दोनों मैच जीतने का दबाव बढ़ गया है।

चेपॉक मैदान पर शाम को मैच

63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7.30 बजे होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चौंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी।

दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी

दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी SRH ने जीता था।

कंबोज ने 19 विकेट लिए

संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज 12 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

चेपॉक में 200$ स्कोर बन रहे

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल चेपॉक की पिच का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रहने वाली यह पिच इस सीजन बल्लेबाजों के अनुकूल रही है और यहां लगातार 200 से अधिक के स्कोर बने हैं। हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर आई है और स्पिनर्स को ग्रिप व टर्न मिला है। इस साल यहां खेले गए 6 मैचों में 4 बार चेज करने वाली टीम जीती है। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेपॉक में अब तक प्च्स् के 97 मैच खेले गए हैं। इनमें 51 मैच जीते गए, 44 हारे गए और 2 टाई रहे हैं।

मैच के दौरान बारिश हो सकती है

एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। शाम में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट को WFI का नोटिस, पहलवान बोलीं- कोई भी ताकत झुका नहीं सकती…

यह भी देखें : जयपुर का कचरा बना ज़हर! लंगड़ियावास लैंडफिल से पानी तक हुआ जहरीला। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

2

2