KBP Times

IPL का फाइनल आज, दिखेगा RCB और GT के बीच टक्कर का रोमांच

RCB and GT final match

RCB: आखिरकार आईपीएल 2026 का फाइनल मैच का दिन आ गया। आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला जोरदार होने की संभावना है। इसमें RCB की टीम मजबूत दिखाई दे रही है क्योंकि बैंगलुरु ने गुजरात से पिछला मैच भी बडे अंतर से जीता था वहीं कुल मैचों में बैंगलुरु टीम गुजरात की टीम से एक मैच आगे ही रही है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के लिए होम ग्राउंड पर फाइनल खेलना सुविधाजनक भी होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी।

क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को हराया

बेंगलुरु और गुजरात में पिछला मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था। उस मुकाबले में RCB की टीम गुजरात पर हावी रही और मुकाबले को 92 रनों से जीता था। लीग राउंड में 2 बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। उससे पहले 30 अप्रैल को गुजरात ने अपने घर में 4 विकेट की जीत हासिल की। उससे भी पहले 24 अप्रैल को RCB ने अपने होमग्राउंड पर 5 विकेट की जीत दर्ज की।

पिछले रिकॉर्ड में बेंगलुरु एक जीत से आगे

प्रीवियस रिकॉर्ड में बेंगलुरु की टीम एक जीत से आगे है। दोनों के बीच अब तक 9 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 5 जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 में जीत अपने नाम की है।

इंजरी एंड फिटनेस

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 के दौरान मोहम्मद सिराज के कंधे में परेशानी दिखी थी। उन्होंने अपना स्पेल पूरा किया, लेकिन फाइनल से पहले उनकी फिटनेस गुजरात के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

पिच और मौसम

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हैं। यहां मौजूदा सीजन में 3 बार ही 200 का स्कोर पार हुआ है। ऐसे में गुजरात के गेंदबाज होम कंडीशंस पर बेंगलुरु की बैटर्स की परीक्षा लेंगे। इस मैदान पर दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद टूटा वैभव सूर्यवंशी का दिल,छलके आंसू, Video Viral

यह भी देखें : “हम आतंकवादी थे क्या?” राजस्थान यूनिवर्सिटी विवाद पर RLP की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

2

2