KBP Times

IND vs NZ: बुमराह-हार्दिक को आराम, वर्कलोड मैनेजमेंट का प्लान

IND vs NZ: बुमराह-हार्दिक को आराम, वर्कलोड मैनेजमेंट का प्लान

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को बाहर रखा जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट दोनों सीनियर खिलाड़ियों को 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के मद्देनजर वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम देने पर विचार कर रहा है। ऐसे में ये दोनों स्टार खिलाड़ी वनडे सीरीज (IND vs NZ) में नजर नहीं आ सकते।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी T20I सीरीज खेलेंगे दोनों खिलाड़ी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बुमराह और हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज (IND vs NZ) का हिस्सा होंगे। यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की आखिरी टी20 सीरीज होगी, जिसे टीम तैयारी के लिहाज से काफी अहम मान रही है। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई वनडे नहीं खेला है, जबकि बुमराह 2023 वर्ल्ड कप के बाद से ODI टीम से दूर हैं।

श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर नजर, वनडे टीम में वापसी संभव

इस बीच मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उन्मेष खानविलकर ने बताया कि श्रेयस अय्यर की उपलब्धता को लेकर चर्चा की जाएगी। स्प्लीन की चोट से उबर रहे अय्यर फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट से गुजर रहे हैं और उन्होंने हल्की ट्रेनिंग व नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। अगर उन्हें मेडिकल क्लियरेंस मिल जाती है, तो वे विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती जनवरी मैच खेल सकते हैं। ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में उनकी वापसी भारत के लिए 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अहम साबित हो सकती है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fire in Factory

बगरू की फैक्ट्री में लगी भीषण आग; सभी मजदूर निकले बाहर, छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

Actor Anant Nag for Dada Saheb Phalke

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

2

2