Gary Sobars : वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 साल की आयु में निधन हो गया है। भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाडियों ने गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हे महान क्रिकेटर और आज की युवा पीढी के लिए प्रेरणादायक ऑलराउंडर बताया। गैरी सोबर्स ने एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने यह कारनामा फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में किया था। गैरी सोबर्स ने 1968 में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ सेंट हेलेन्स मैदान पर एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे।
93 टेस्ट मैच में 8 हजार से ज्यादा रन बनाए
सर गैरी सोबर्स ने 1954 से 1974 तक वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए और 235 विकेट लिए। अपने करियर के आखिरी दिनों में साउथ ऑस्ट्रेलिया और नॉटिंघमशायर के लिए खेलने वाले सोबर्स ने 383 फर्स्ट-क्लास मैचों में 28,000 से ज्यादा रन बनाए और 1,000 से ज्यादा विकेट चटकाए। साल 1975 में उन्हें नाइटहुड (सर) की उपाधि और 2009 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
दिग्गजों ने दी श्रंद्वाजलि
दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली सहित कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि दी है।
कपिल देव- मेरे जैसे कई प्लेयर्स को प्रेरित किया
भारत को 1983 में पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने सर गैरी सोबर्स को क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया। कपिल ने कहा- ‘क्रिकेट को समझने वाला हर व्यक्ति सोबर्स का मुरीद है। वे इस खेल के इतिहास में पैदा हुए सबसे शानदार क्रिकेटर्स में से एक थे।’ कपिल ने कहा- ‘वे जिस अंदाज में वे क्रिकेट खेलते थे, उसने मेरे जैसे कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। उनके रिकॉर्ड्स आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। सोबर्स का जाना खेल जगत के लिए एक ऐसा खालीपन है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।
गावस्कर- क्रिकेट के लिए सबसे दुखद दिनों में एक
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने क्रिकेट के लिए यह सबसे दुखद दिनों में से एक है। सोबर्स वह खिलाड़ी थे, जैसा बनने का सपना हर बच्चा पहली बार बल्ला या गेंद हाथ में लेते समय देखता है। सोबर्स की यादें हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगी।
सचिन तेंदुलकर- वन एंड ओनली को हमेशा याद रखेंगे
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोबर्स के साथ बिताए यादगार पलों को याद करते हुए कहा कि क्रिकेट ने अपने श्वन एंड ओनलीश् महानायक को खो दिया है। सचिन ने ग् पर लिखा कि सर गारफील्ड सोबर्स के निधन की खबर को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है। वर्षों में उनके साथ बिताए कई पल आज बार-बार याद आ रहे हैं। सोबर्स वास्तव में वन एंड ओनली थे। उनकी बहुत कमी खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी बहुत कमी खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने लिखा, वे हमेशा बेहद विनम्र और स्नेहिल रहे।
विराट कोहली- विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी
कोहली ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है। विराट ने लिखा- सर गारफील्ड सोबर्स, आपको श्रद्धांजलि। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
फारुख इंजीनियर ने कहा- सोबर्स जैसे खिलाड़ी दोबारा पैदा होना मुश्किल
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने कहा- सोबर्स जैसे खिलाड़ी दोबारा पैदा होना बेहद मुश्किल है और उनके निधन से पूरा क्रिकेट जगत शोक में है। लंदन से दिए एक इंटरव्यू में फारुख इंजीनियर ने कहा कि सर गारफील्ड सोबर्स केवल महान क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि शानदार इंसान भी थे। उन्होंने कहा, ‘वह अब तक के सबसे संपूर्ण क्रिकेटर थे। पूरा क्रिकेट जगत इस महान खिलाड़ी को हमेशा याद रखेगा। मैंने कुछ देर पहले वेस हॉल और श्रीमती सोबर्स से बात की। पूरे बारबाडोस में शोक का माहौल है।’
श्रीलंका प्रीमियर लीग में आज के मैचों से पहले मौन रखा जाएगा
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सर गैरी सोबर्स के निधन पर एक बयान जारी कर कहा है कि उनके सम्मान में आज कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले जाने वाले लंका प्रीमियर लीग 2026 के सभी मैचों की शुरुआत से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके अलावा, आज के सभी मैचों में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ी श्रद्धांजलि स्वरूप काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे।
यह भी पढ़ें : FIFA World Cup : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प फाइनल मुकाबला देखने जाएंगे, अर्जेंटिना और स्पेन के बीच होगा मुकाबला
यह भी देखें : बालमुकुंद आचार्य फर्जी पीठाधीश्वर…” पीठाधीश्वर राघवेंद्र आचार्य ने खोले कई राज | KBP Times



