KBP Times

IPL में आज चेन्नई (CSK) और कोलकाता (KKR) टीम होगी आमने-सामने, MS धोनी का खेलना मुश्किल

CSK and KKR match in IPL

CSK : आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। कोलकाता नाईट राइडर्स को अपनी पहली जीत का इंतजार है। KKR  ने चार मैच खेले है जिनमें तीन मैच हारी है और एक मैच रद्द हो गया। इस हिसाब से KKR की टीम के लिए चेन्नई के साथ महत्वपूर्ण मैच बन गया है। मैच चेन्नई के एमएं चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम सात बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच तुलना की जाए तो इस सीजन का यह पहला मुकाबला होगा। CSK और KKR अपना-अपना पांचवां मैच खेलने उतरेंगी। CSK ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।

धोनी का खेलना मुश्किल

CSK के पूर्व कप्तान MS धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वह पिछले मुकाबले में स्टेडियम नहीं पहुंचे थे। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने डीसी के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि धोनी फिलहाल होटल में रहकर मैच देख रहे हैं और टीम का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन बहुत जल्द वो मैदान पर भी दिखेंगे।

हेड टु हेड में CSK आगे

चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने कोलकाता को 12 में से 8 मैच हराए हैं, वहीं केकेआर 4 मैच ही जीत सकी है।

यह भी पढें : ट्रांसजेंडर वुमन को लॉस एंजिल्स खेलों से किया बाहर, IOC ने कहा नहीं खेल सकती महिलाओं के साथ

पिच बैटिंग के लिए मददगार

चेन्नई की चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुन सकती हैं। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए और दोनों में 200$ स्कोर बने। पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। हालांकि दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ दिल्ली 212 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी। यहां अब तक कुल 93 आईपीएल मैच खेले गए। इसमें पहले पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 52 मैच जीते, जबकि 41 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते। हाईएस्ट टीम स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

बारिश नहीं होगी

चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्के बादल रहेंगे, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। दिन में 35 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 27 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।

यह भी देखें : “अब शहर में डर लगता है…” जयपुर में सरेआम छेड़छाड़ की वारदात पर बोलीं छात्राएं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2