KBP Times

Cricket: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

Indian team against afghanistan

Cricket : अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम 6 जून से भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में 14, 17 और 20 जून को होंगे।

बुमराह और जडेजा को टेस्ट से आराम

टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टेस्ट और वनडे से आराम दिया गया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर चुने गए हैं। देवदत्त पडिक्कल की नंबर-3 पर वापसी हुई है। उनके साथ साई सुदर्शन भी हैं। पडिक्कल दो टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

गुरनूर, सुथार और हर्ष को पहली बार टेस्ट टीम में मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय cricket टीम में गुरनूर बरार, मानव सुथार और हर्ष दुबे को पहली बार शामिल किया गया है। तीनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई। पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में 7 मैचों में 26 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। 6 फीट 4 इंच लंबे गुरनूर अपनी अतिरिक्त उछाल और तेज गति के लिए जाने जाते हैं।IPL में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। राजस्थान के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली रहे हैं। 2022-23 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 39 विकेट लेकर राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज का रिकॉर्ड बनाया था। वह इंडिया-ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं और IPL में गुजरात टाइटंस से जुड़े हैं। वहीं, विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष ने घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2