KBP Times

BCCI ने ठुकराया श्रीलंका क्रिकेट से चैरिटी मैच का प्रस्ताव

BCCI ने ठुकराया श्रीलंका क्रिकेट से चैरिटी मैच का प्रस्ताव

New Delhi: BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ टी 20 चैरिटी मैच के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। श्रीलंका क्रिकेट ने दिसंबर में चक्रवात ‘दित्वा’ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो चौरिटी टी20 मैच खेलने का अनुरोध किया था। हालांकि, बीसीसीआई ने व्यावसायिक कारणों से इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इसके बावजूद, भारत का अगस्त में श्रीलंका का दौरा तय है जिसमें दो टेस्ट और दो टी20 मैच खेले जाएंगे।

BCCI: चैरिटी मैच का प्रस्ताव क्यों ठुकराया गया?

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने दिसंबर में 27 और 29 तारीख को ‘दित्वा’ चक्रवात पीड़ितों के पुनर्निर्माण के लिए दो चौरिटी मैच आयोजित करने की योजना पर चर्चा की थी। लेकिन, वे समय पर व्यावसायिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप नहीं दे सके। श्रीलंका में इस चक्रवात से करीब 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ था और 600 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान! BCCI की KKR को दो टूक

BCCI: अगस्त में भारत का दौरा जारी रहेगा

श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का अगस्त में श्रीलंका का दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। इस दौरे में दो टेस्ट मैच और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा, श्रीलंका क्रिकेट अगले हफ्ते पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से होने वाली आय को भी चक्रवात राहत कोष में दान करेगा। ये मैच श्रीलंका के मध्य शहर दांबुल्ला में खेले जाएंगे।
श्रीलंका क्रिकेट पुरुष टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुटा हुआ है, जो अगले महीने शुरू होने वाला है। इन तैयारियों का एक अहम हिस्सा कोलंबो के प्रतिष्ठित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (ैैब्) ग्राउंड का नवीनीकरण है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2