KBP Times

‘खराब फील्डिंग ने डुबो दिया…’, राजकोट में मिली हार पर कप्तान शुभमन गिल ने जताया गुस्सा

IND VS NZ: राजकोट में हुई हार पर क्या बोले कप्तान 

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी 2026 को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने भारत द्वारा बनाए गए 285 रनों के लक्ष्य को 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया, जिससे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई।मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी निराश नजर आए। उन्होंने खास तौर पर बीच के ओवरों में विकेट न ले पाने और फील्डिंग में लगातार हो रही गलतियों को हार की मुख्य वजह बताया।

बीच के ओवरों में विकेट न ले पाना सबसे बड़ी भूल: गिल

शुभमन गिल ने कहा, “हम बीच के ओवरों में कोई विकेट नहीं ले सके। जब पावरप्ले के बाद पांच फील्डर अंदर होते हैं और आप उस दौरान विकेट नहीं गिराते, तो लक्ष्य बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। भले ही हम 15-20 रन और बना लेते, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट के बिना जीतना लगभग नामुमकिन था।”

गेंदबाजों से ज्यादा आक्रामकता की उम्मीद

कप्तान ने शुरुआती ओवरों की तारीफ की, लेकिन माना कि बाद में गेंदबाजी ढीली पड़ गई। उन्होंने कहा, “पहले 10-15 ओवरों में गेंद मूव कर रही थी और हमने अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन 20-25 ओवर के बाद पिच सपाट हो गई। उस वक्त हमें ज्यादा आक्रामक होना चाहिए था, रिस्क लेना चाहिए था, जो हम नहीं कर पाए। डेरेल मिचेल और विल यंग ने स्पिनर्स को अच्छे से खेला, जिससे हमें झटका लगा।”

फील्डिंग की गलतियां चिंता का विषय

भारतीय टीम की फील्डिंग पिछले कुछ समय से कमजोर दिख रही है और राजकोट में भी कई कैच छूटे। इस पर गिल ने खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “पिछले मैच में भी हमने मौके गंवाए थे और आज भी यही हुआ। फील्डिंग वो पहलू है जिसमें हम लगातार सुधार की कोशिश कर रहे हैं, खासकर इस टीम के साथ। लेकिन सच ये है कि इस फॉर्मेट में अगर आप कैच नहीं पकड़ते, तो ये आपको हार की ओर ले जाता है।”

बल्लेबाजी पर भी टिप्पणी

गिल ने बल्लेबाजी की बात करते हुए कहा कि ऐसी पिचों पर सेट बल्लेबाज का अंत तक टिकना बहुत जरूरी होता है। KL राहुल ने नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन शुरुआती विकेटों के नुकसान ने टीम को दबाव में डाल दिया।अब सीरीज का फैसला तीसरे और निर्णायक वनडे में होगा, जो इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया को फील्डिंग और मिडिल ओवर्स में सुधार की सख्त जरूरत है, वरना न्यूजीलैंड सीरीज जीतकर बड़ा उलटफेर कर सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

2

2