KBP Times

राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में लॉन्च की नीली जर्सी, गुवाहाटी के मैदान में होगी पिंक जर्सी

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals : आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाडी अपने मैच गुवाहाटी में पिंक जर्सी में ही खेलेंगे लेकिन जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने प्रेक्टिस के लिए नीले रंग की जर्सी लॉन्च की है हालांकि कहा जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स मैदान पर पिंक जर्सी में ही खेलने उतरेगी। जयपुर में टीम की नई जर्सी रविंद्र जडेजा, वैभव सूर्यवंशी और यशराज पूंजा ने लॉन्च की। जडेजा चेन्नई सुपरकिंग से राजस्थान रॉयल्स के कोच बने हैं।

अल्ट्रा यंग टीम के साथ अवसर

इस अवसर पर जडेजा ने कहा कि मैं टीम को अपनी राय और सुझाव दूंगा। टीम की बेहतरी के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, मैं उसे करने के लिए तैयार हूं। जडेजा ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं। मैं अल्ट्रा यंग खिलाड़ियों के साथ खेल रहा हूं। इसलिए एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर यह काफी रोमांचक होने वाला है। मुझे कई युवा और नए खिलाड़ियों को जानने का मौका मिलेगा। मैं 17 साल बाद रॉयल्स के लिए खेल रहा हूं। मेरे लिए भी यह आगे चलकर एक सीखने वाला अनुभव होने वाला है।

पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स के तीन मैच होंगे

फिलहाल आईपीएल के पहले फेज का शेड्यूल जारी किया गया है, जो 12 अप्रैल तक का है। इसमें 20 मुकाबलों का शेड्यूल किया गया है। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम के 3 मैच घोषित किए गए हैं। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स का कोई भी मैच जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के तीनों मैच दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी (असम) में खेले जाएंगे। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों से भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें : पाक को हराकर बांग्लादेश ने जीती सीरीज, डीआरएस को लेकर विवाद

वैभव सूर्यवंशी बोले- अंडर-19 वर्ल्ड कप यादगार

वैभव सूर्यवंशी ने कहा- आईपीएल हर साल होता है, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए यादगार अनुभव है। वर्ल्ड कप फाइनल मैच में मैंने हंड्रेड किया था। आईपीएल में बड़े स्कोर करने के अभी और भी मौके मिलेंगे। लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने का एक ही मौका मिलता है।

यह भी देखें : शराब छोड़ने की शर्त पर मंत्री ने बरसाए 80 लाख | KBPTimes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

2

2