KBP Times

“केवल बुर्का खींचा है तो इतना हल्ला…” नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर योगी के मंत्री का विवादित बयान

Hijab Controversy

Hijab Controversy: बुर्का विवाद के बाद से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विवादों में हैं. विपक्ष उनके रवैये पर हमलावर है, तो वहीं सहयोगी दल उनके बचाव में बयान दे रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए बेहद विवादित बयान दे दिया. दरअसल, पटना में एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से नीतीश कुमार द्वारा बुर्का नीचे खींचने की घटना को लेकर संजय निषाद ने कहा थाकेवल बुर्का खींचा है तो इतना हल्ला हो रहा है, कहीं यहां-वहां उंगली लगा देते तो क्या होता?”

सिर्फ बात टालने के लिए ऐसा कहा

इस बयान के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया और संजय निषाद (Hijab Controversy) चौतरफा आलोचना के घेरे मेंगए. विवाद बढ़ने पर अब संजय निषाद ने सफाई दी है. उन्होंने कहामैंने सिर्फ बात को टालने और विवादबढ़े इसलिए ऐसा कहा था. मैंने हंसते हुए सहज भाव में ऐसी बात कही थी. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को उनके बयान से बुरा लगा है तो वे अपनी बात वापस लेते हैं. इसके साथ ही संजय निषाद ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके काम को जनता जानती है.

मनरेगा नहीं ‘जी राम जी’ कहिए.. नाम बदलने वाले बिल पर संसद में केंद्र-विपक्ष आमने-सामने

यह बेशर्मी की बात है

वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहायह बेशर्मी की बात हैहंसते हुए यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ऐसा कह रहे हैं. जिस अंदाज और काइयां हंसी के साथ उन्होंने यह बात कही, वह उनकी घटिया और महिला-विरोधी सोच को दिखाता है. समाजवादी पार्टी के नेता ने (Hijab Controversy) भी कड़ा हमला बोलते हुए कहाऐसी मानसिकता के लोगों से उत्तर प्रदेश की हर मां-बेटी को बचाना है. ऐसे लोग किसी की भी मां, बहन और बेटी की इज्जत नहीं कर सकते, फिर चाहे वो किसी भी धर्म की हों. अब सवाल यही है क्या ये सिर्फ जुबान फिसलना था, या सत्ता में बैठे नेताओं की सोच.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क