KBP Times

सोना-चांदी फिर मंहगी, आम आदमी की खरीद से हुई दूर

gold and silver price hke

Prize increase in Gold & Silver: सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। कुछ दिन पूर्व शादीयों के चलते चांदी का भाव ढाई लाख से भी नीचे आ गया था जिससे शादी वाले घरों में लोगों को सोना नहीं तो कम से कम चांदी खरीदने लायक बना दिया था। लोगों ने अपने पुत्र पुत्री की शादी में देने के लिए चांदी के गहने लेकर सोने की पॉलिश करवाने लगे थे। हालांकि सोना बहुत ज्यादा नहीं गिरा बल्कि स्थिर रहा जिससे सोने के गहनों के मेकिंग चार्जिंग के कारीगर परेशान रहे हैं अभी भी मार्किट में गहने की मेंकिंग कारीगर लगभग खाली बैठे हैं क्योकि खरीददारी कम है।

दो दिन में भाव बढे

चांदी दो दिन में 16 हजार रुपये महंगी होकर 2.67 लाख किलो पर पहुंची है वहीं सोना 5 हजार बढ़कर 1..60 लाख रुपये का 10 ग्राम हो गया है। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 24 फरवरी को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,283 रुपए बढ़कर 1,59,503 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,58,220 रुपए पर था। सोना 2 कारोबारी दिनों में 5 हजार महंगा हुआ है। एक किलो चांदी की कीमत 2,460 रुपए बढ़कर 2,66,535 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,64,075 रुपए किलो थी। कल भी चांदी 13 हजार रुपए महंगी हुई थी। यानी दो दिन में ये 16 हजार से ज्यादा बढ़ चुकी है।

सोना 26,000 रुपए और चांदी 36,000 रुपए महंगी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 26,000 रुपए और चांदी 36,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

2025 में सोना 57 हजार रुपये महंगा

2025 में सोना 57 हजार (75ः) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76 हजार का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1.33 लाख रुपए हो गया। चांदी इस दौरान 1.44 लाख (167ः) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86 हजार की थी, जो साल के आखिरी दिन 2.30 लाख रुपये प्रति किलो हो गई।

यह भी पढें : Bitcoin की कीमतें गिरीं, गोल्ड की तरफ मुड़ा निवेशक

1.80 लाख तक जा सकता है सोना

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी यूबीएस के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

यह भी देखें : यादव जी की लव स्टोरी को लेकर समाज में आक्रोश, सीएम को ज्ञापन सौंपकर कर दी मांग

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्राफ मार्किट में विशेषज्ञ कहते हैं कि लोगों को अब सोना खरीदने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें – सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- ए4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। दूसरे सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2