KBP Times

बेहद मंहगे और लग्जरी प्रोपर्टी में उछाल, गुरुग्राम में 18 करोड़ के सभी फ्लैट बिके

luxury flats

Flats : प्रोपर्टी बिजनेस एक बार फिर से उछाल पर है। हालांकि इस बार यह उछाल मध्यम वर्ग ने नहीं बल्कि उच्च और धनाड्य वर्ग ने पैदा की है। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम का लग्जरी हाउसिंग मार्केट एक बार फिर सुर्खियों में है। करोड़ों रुपये के फ्लैट्स की बुकिंग ने रियल एस्टेट सेक्टर में नई हलचल पैदा कर दी है। एक बड़े डेवलपर के नए प्रोजेक्ट को लॉन्च होते ही जबरदस्त रिस्पांस मिला है, जिसने खरीदारों की डिमांड और बाजार के मूड पर सबका ध्यान खींच दिया है।

हफ्तेभर में 8109 करोड़ रुपये की बुकिंग

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर में अपने पहले हाउसिंग प्रोजेक्ट में जोरदार बुकिंग हासिल की है। कंपनी ने 29 जून को गुरुग्राम में अपना सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च किया था और सिर्फ एक हफ्ते में 8,109 करोड़ रुपये के घर बुक हो गए। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसके थ्री सिक्सटी नॉर्थ प्रोजेक्ट को खरीदारों से अच्छा रिस्पांस मिला है। यह दिखाता है कि गुरुग्राम में महंगे घरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब सवाल है कि इस प्रोजेक्ट में ऐसा क्या खास है कि खरीदारों ने इतनी तेजी से बुकिंग कर दी?

18 करोड़ रुपये से शुरू होती है कीमत

ओबेरॉय रियल्टी का यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड इलाके में है। पहले हिस्से में 14.8 एकड़ जमीन पर छह टावर बनाए जा रहे हैं। इनमें कुल 832 फ्लैट होंगे। इन फ्लैट्स की कीमत 18 करोड़ रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इसका बेस रेट 35,000 रुपये प्रति स्क्वॉयर फुट बताया है। यानी यह आम घरों वाला प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बेहद महंगे और लग्जरी घरों में आता है। अब सवाल है कि लॉन्च के बाद खरीदारों ने इन फ्लैट्स को कितनी तेजी से खरीद लिया?

लॉन्च के बाद सभी यूनिट बिके

कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के बाद इस प्रोजेक्ट को खरीदारों से उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिला और सभी फ्लैट बिक गए। ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन और एमडी विकास ओबेरॉय ने लॉन्च के समय कहा था कि कंपनी दिल्ली-एनसीआर में अपना पहला प्रोजेक्ट ला रही है और उन्हें भरोसा है कि यहां ब्रांड को अच्छा रिस्पांस मिलेगा। कंपनी इस प्रोजेक्ट के दोनों हिस्सों पर करीब 6,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी कर रही है। गुरुग्राम में थ्री सिक्सटी नॉर्थ प्रोजेक्ट का दूसरा हिस्सा अगले साल शुरू करने की योजना है। अब सवाल है कि इस प्रोजेक्ट से कंपनी को कितनी कमाई की उम्मीद है?

कंपनी को बड़े रेवेन्यू की उम्मीद

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ओबेरॉय रियल्टी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से कुल 16,000 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है। गुरुग्राम में शुरुआत करते ही कंपनी को मिली यह बुकिंग दिखाती है कि दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी घरों की मांग अभी भी मजबूत है।

यह भी पढ़ें : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील, कई क्षेत्र में समझौते की घोषणा

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

Cancer Patients

देश में कैंसर के मरीजों को राहत; 80 हजार रुपये का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा, 543 दवाओं के दाम घटे

Azam Khan Bail

आजम खान और अब्दुल्ला को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, लेकिन चुनाव लड़ने पर पेंच बरकरार

Arnab cyclone

चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Narendra Modi

“कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?…” MLC चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

Ram Setu

जयपुर की छोटी चौपड़ पर दिखेगा राम सेतु निर्माण का अद्भुत नजारा, 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची बनेगी भव्य झांकी

Katrina Kaif

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

DA Hike 2026

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Spain Train Accident

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 39 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

2

2