KBP Times

ट्रंप के युद्व जल्द खत्म होने के बयान के बाद सेंसेक्स में 2000 पॉइंट की तेजी, सभी 30 शेयर चढ़े

share market hike

Share Market : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान युद्व अगले एक दो सप्ताह में खत्म हो जाने के बयान के बाद शेयर बाजार (Share Market) में तेजी आई है। आज यानी 1 अप्रैल को सेंसेक्स 2,000 अंक की तेजी के साथ 73,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 600 अंक की बढ़त है, ये 22,950 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। आज ऑटो, आईटी, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।

 तेजी के मुख्य कारण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपना लक्ष्य हासिल कर चुका है और ऑपरेशन लास्ट स्टेज में है।
ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों का  दुनियाभर के बाजारों (Share Market) से मिले अच्छे संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी बड़े एशियाई बाजार (Share Market) बढ़त के साथ हरे निशान में रहे।

एशियाई बाजार में तेजी

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 4% बढ़कर 53,160 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6% बढ़कर 5,370 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2% बढ़कर 25,280 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.50% चढ़कर 3,940 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 31 मार्च को रही बढ़त

  • डाउ जोन्स 1,125 अंक (2.49%) बढ़कर 46,341 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 3.83% बढ़कर 21,590 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 184 अंक (2.91%) बढ़कर 6,528 पर बंद हुआ।

आज कच्चे तेल के दाम में 1% की तेजी है, ये बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।

30 मार्च को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 30 मार्च को (Share Market) सेंसेक्स करीब 1636 अंक की गिरावट के साथ 71,948 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक की गिरावट रही, ये 22,331 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं कल यानी 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्‌टी के चलते शेयर बाजार बंद था।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2