KBP Times

उधर ईरान-इजरायल युद्ध इधर स्टॉक मार्किट क्रेश, सेंसेक्स 2700 अंक लुढ़का

stock market crash

Business Market : ईरान-इजरायल युद्ध का असर शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह 2 मार्च को निवेशकों में भारी अफरा-तफरी मच गई और सेंसेक्स-निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए. जानकारी के अनुसार प्री-ओपन में ही बीएसई सेंसेक्स 2,743 अंक (3.38ः) की भारी गिरावट के साथ 78,543 के स्तर पर आ गिरा. वहीं निफ्टी 50 भी 500 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 24,659 के नीचे पहुंच गया है.

सेंसेक्स और निफ्टी में कोहराम

प्री-ओपन सेशन में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में थोड़ा सुधार देखने को मिला है. सुबह 9.15 बजे BSE सेंसेक्स 1,193 अंक (1.47ः) की गिरावट के साथ 80,093 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 50 भी निचले स्तरों से रिकवर होकर अब 273 अंक (1.09ः) की कमजोरी के साथ 24,905 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने भारतीय निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डुबो दिए हैं.

इन सेक्टर्स पर पड़ी सबसे ज्यादा मार

बाजार की इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान रियल्टी (प्रॉपर्टी), ऑयल एंड गैस और ऑटोमोबाइल सेक्टर को हुआ है, जो करीब 2% तक नीचे आ गए हैं. युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 7% से ज्यादा का उछाल आया है, जिससे एयरलाइन कंपनियों के शेयरों पर भी बुरा असर पड़ा है. मिडिल ईस्ट में उड़ानों के रद्द होने से ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़ी कंपनियां दबाव में हैं.

यह भी पढ़ें : इस बैंक में जमा करें 1,00,000 रुपयें और पाएं 41,478 रुपयें का फिक्स ब्याज

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का भी बुरा हाल

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बाजार इस युद्ध की आग में जल रहे हैं. जापान का सेंसेक्स निक्केई 1.5% और हांगकांग का हैंग सेंग 1.68% तक लुढ़क गया है. इससे पहले अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे. कल मंगलवार को शेयर बाजार में होली की छुट्टी है और आज निफ्टी की एक्सपायरी भी है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है.

यह भी देखें : जयपुर में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन | शिया समुदाय का विरोध मार्च

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2