KBP Times

NSE IPO में शेयर की कीमत बढ़ी, SBI को जबरदस्त रिटर्न

SBI in NSE IPO

SBI : NSE के IPO के शेयर की कीमत में भारी उछाल आया है। इस उछाल से कई निवेशकों की लॉटरी लग गई है और विशेषकर देश के सबसे बडे बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) भी शामिल है। माना कि एनएसई के आईपीओ में एक शेयर की कीमत 2000 रुपये माना जाए तो एनएसई में एसबीआई का 1.98 करोड़ रुपये का निवेश करीब 4,950 करोड़ रुपये बन जाएगा। एसबीआई ने शायद ही निवेश के वक्त इतने जबर्दस्त रिटर्न का अंदाजा लगाया होगा।

SBI का 2.47 करोड़ शेयर बेचने की योजना

मीडिया रिपोर्ट से जानकारी के अनुसार एनएसई ने आईपीओ के लिए पेपर्स 17 जून को सेबी के पास फाइल कर दिए। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब तीन दशक पहले एनएसई में निवेश करने वाले इनवेस्टर्स को आज कितना रिटर्न मिलने जा रहा है। एसबीआई का एनएसई के आईपीओ में अपने 2.475 करोड़ शेयर बेचने का प्लान है। देश के सबसे बैंक की इन शेयरों की औसत खरीद कीमत प्रति शेयर 0.80 रुपये है।

निवेशकों का कई गुना लाभ

SBI अगर प्रति शेयर 2000 रुपये के भाव पर शेयर बेचता है तो उसे करीब 4,950 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसका मतलब है कि उसे अपने निवेश पर करीब 4,948 करोड़ रुपये का रिटर्न मिल सकता है। एनएसई के शेयरों को बेचने से सिर्फ एसबीआई को ही बड़ा मुनाफा होने नहीं जा रहा। इस लिस्ट में कई दूसरे बड़े इनवेस्टर्स भी शामिल हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा का भी एनएसई में बड़ा निवेश

बैंक ऑफ बड़ौदा एनएसई के करीब 2,197 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकता है। उसने इन शेयरों को औसत 0.54 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदा था। स्टॉक होल्डिंग कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया के पास एनएसई के 2.178 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर हैं। उसने इन शेयरों को प्रति शेयर 0.46 रुपये के भाव पर लिया था। इसका मतलब है कि उसने एनएसई के शेयरों में करीब 50 लाख रुपये का निवेश किया था।

दमानी, मुंजाल पर भी होगी पैसों की बारिश

NSE के शेयरों में कई दिग्गज इनवेस्टर्स और इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने भी निवेश किए हैं। इनमें डीमार्ट के प्रमोटर राधाकिशन दमानी, हीरो ग्रुप के फाउंडर सुनील कांत मुंजाल, इंफोसिस के को-फाउंडर एस गोपालकृष्णन, डीमार्ट के पूर्व सीईओ और एमडी ग्नाटियस नविल नोरोन्हा और दिग्गज इनवेस्टर डॉली खन्ना शामिल हैं। दमानी की एनएसई में 1.58 फीसदी हिस्सेदारी है। इसकी वैल्यू करीब 7,817 करोड़ रुपये है। इसका मतलब है कि एनएसई के शेयर बेचने से उन्हें बड़ा मुनाफा होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सेमीकंडक्टर चिप उद्योग जल्द होगें स्थापित, राज्य सरकार ने की प्रक्रिया आसान

यह भी देखें: शिक्षा नगरी कोटा में छात्रों का आक्रोश, राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा संदेश

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2