Business Market: पिछले सप्ताह ईरान जंग के कारण भारतीय शेयर बाजार की हालत बहुत खराब रही है। करीब पचास बडी निफ्टी कंपनियों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अब बाजार के जानकार के सामने यह सवाल है कि आखिर अभी और कितना शेयर बाजार गिरेगा। इस गिरावट के कारण देश की टॉप 10 कंपनियों की कुल बाजार पूंजी यानी मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 4.48 लाख करोड़ रुपए की कमी आ गई। इस दौरान बैंकिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियां State Bank of India और HDFC Bank को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
पिछले सप्ताह की गिरावट
पिछले हफ्ते BSE के सेंसेक्स में लगभग 4,354 अंक यानी 5.51% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं NSE निफ्टी भी 1,300 अंक यानी 5.31% तक नीचे चला गया। बाज़ार विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट का मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है।
पिछले सप्ताह SBI और HDFC को बड़ा नुकसान
इस गिरावट के बीच सरकार की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मार्केट वैल्यू करीब 89,306 करोड़ रुपए घटकर 9.66 लाख करोड़ रुपए रह गई। वहीं दूसरी और देश की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक कंपनी एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू भी लगभग 61,715 करोड़ रुपए घटकर 12.57 लाख करोड़ रुपए रह गई।
यह भी पढ़ें : 31 मार्च तक करा लें फास्टैग रिन्यू नहीं तो 1 अप्रैल से हो जाएगा मंहगा
अन्य कंपनियों की वैल्यू भी घटी
इसके अलावा बाज़ार की कई बड़ी कंपनियों को भी भारी नुकसान हुआ। जिसमें बजाज फाइनेंस की वैल्यू एक सप्ताह में 59,082 करोड़ रुपए कम हो गई। Tata Consultancy Services की मार्केट वैल्यू 53,312 करोड़ रुपए कम हो कर 8.72 लाख करोड़ रुपए रह गई। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 42,205 करोड़ रुपए घटकर 8.97 लाख करोड़ रुपया रह गया। भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू भी 38,688 करोड़ कम हुई और यह 10.28 लाख करोड़ रुपए रह गई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज, LIC और Infosys भी इस नुकसान से नहीं बचे
देश की सबसे बड़ी मार्केट वैल्यू वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बाजार वैल्यू भी करीब 33,289 करोड़ रुपए कम हो गई। हालकी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी अभी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ही है ।
यह भी देखें: महंगाई पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा | कलेक्ट्री सर्किल जयपुर में जोरदार प्रदर्शन | KBP Times



