KBP Times

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया कंपनी को असम में मिला 567 करोड़ का ऑर्डर

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया कंपनी को असम में मिला 567 करोड़ का ऑर्डर

New Delhi: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड रेलवे सेक्टर की नवनत्न कंपनी ने घोषणा की है कि उसे एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया है. उसे 1 जनवरी को असम हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी से इस प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट भी मिल चुका है.
यह ऑर्डर एक भारतीय संगठन द्वारा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की खरीद, स्थापना और रखरखाव के लिए दिया गया है. इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत लगभग 567 करोड़ रुपये है और कार्य 31 जनवरी, 2032 तक पूरा होने की उम्मीद है.
कंपनी ने कहा कि उसके प्रमोटरों और संबंधित समूह कंपनियों का ऑर्डर देने वाली संस्था से कोई संबंध या व्यक्तिगत हित नहीं है. इसलिए, यह सौदा संबंधित पक्ष का लेन-देन नहीं है.

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में तेजी

रेलवे सेक्टर की नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडियां के स्टॉक में शुक्रवार को तेज़ी देखने को मिली. शुक्रवार को स्टॉक में 2 प्रतिशत तक की तेज़ी देखने को मिली, जिससे स्टॉक ने 381 रुपये के इंट्राडे हाई लेवल को टच किया. इस तेज़ी का कारण यह है कि कंपनी को असम हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी से एक बड़ा प्रोजेक्ट के लिए एक 567 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. बता दें कि स्टॉक अपने लो लेवल से 42 प्रतिशत की तेज़ी दिखा चुका है.

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया कंपनी को मिला ऑर्डर

कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 4.7 प्रतिशत बढ़कर 76 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी ने 73 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. कंपनी का रेवेन्यू भी 12.8 प्रतिशत बढ़कर 951.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी ने 843.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया था.

कंपनी का EBITDA भी 19.4 प्रतिशत बढ़कर 154.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी का EBITDA 129.3 करोड़ रुपये था. कंपनी के मुनाफे में सुधार हुआ क्योंकि इसका EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 15.3% से बढ़कर 16.2% हो गया, जो इसके मुख्य ऑपरेशन से बेहतर इनकम का संकेत देता है. हालाँकि, इस सुधार के बावजूद, सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो नेगेटिव हो गया.

यह भी पढ़ें : “20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां” उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति का विवादित बयान, मचा बवाल

शेयर परफॉरमेंस
पिछले 6 महीने में तो यह स्टॉक 11 प्रतिशत तक गिरा है. लेकिन पिछले एक साल में इस स्टॉक में 11 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई है. वहीं पिछले 5 साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 208 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई लेवल 478.95 रुपये का है, तो स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 265.50 रुपये का है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2