KBP Times

PM SVNidhi Scheme, सिर्फ आधार कार्ड दिखाइए, सरकार देगी 90 हजार तक का लोन

PM SVnidhi Scheme

PM SVNidhi Scheme : आप अपना खुद का छोटा सा कारोबार शुरु करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अवसर है। PM SVNidhi Scheme में आपको सिर्फ आधार कार्ड पर सरकार की तरफ से 90 हजार तक का लोन मिल सकता है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक बड़ी राहत बनकर आई है।

इस PM SVNidhi Scheme योजना के तहत पात्र लोग सिर्फ आधार कार्ड के जरिए 90,000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस लोन के लिए न तो कोई गारंटी देनी होती है और न ही कोई संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है।

क्या है PM SVNidhi Loan Scheme ?

पीएम स्वनिधि योजना मुख्य रूप से शहरी इलाकों में काम करने वाले रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदारों के लिए शुरू की गई है। सरकार का मकसद छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करना है।

योजना की मुख्य खासियतें –

बिना गारंटी माइक्रो लोन की सुविधा
समय पर भुगतान करने पर 7ः तक ब्याज सब्सिडी
डिजिटल लेनदेन करने पर 100 रुपये प्रति माह तक कैशबैक
लोन समय से पहले चुकाने पर कोई पेनल्टी नहीं
पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?

इस योजना का फायदा वही लोग उठा सकते हैं जो
शहर या कस्बे में स्ट्रीट वेंडर के रूप में काम करते हों
नगर निकाय से जारी वेंडिंग सर्टिफिकेट या आईडी कार्ड रखते हों
अगर सर्वे में नाम नहीं है, तो सिफारिश पत्र के जरिए भी पात्र बन सकते हैं
बिना सर्टिफिकेट वाले वेंडर्स को यूएलबी वेरिफिकेशन के बाद योजना में शामिल किया जा सकता है

3 चरणों में मिलेगा 90 हजार रुपये का लोन

पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन तीन किस्तों में दिया जाता है

पहली किस्त 10,000
दूसरी किस्त 30,000
तीसरी किस्त 50,000

पहली किस्त समय पर चुकाने के बाद ही अगली किस्त जारी की जाती है। इस तरह कुल मिलाकर 90,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है।

क्रेडिबिलिटी बनाना है जरूरी

इस योजना में आगे बढ़ने की कुंजी है आपकी भुगतान क्षमता और ईमानदारी। अगर आप तय समय पर किस्त चुकाते हैं, तो अगली किस्त बिना किसी परेशानी के मिल जाती है। समय पर भुगतान करने वालों को ब्याज सब्सिडी और अन्य फायदे भी मिलते हैं।

लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
बैंक पासबुक
स्ट्रीट वेंडर सर्टिफिकेट / आईडी कार्ड
पहले लिए गए लोन के बंद होने का प्रमाण (यदि लागू हो)

यह भी पढ़ें : IndiGo Airlines पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना

लोन मंजूर होने में कितना समय लगेगा?

पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए ऑटोमेटेड है। अगर सभी दस्तावेज सही हैं, तो 30 दिनों से कम समय में लोन अप्रूव हो सकता है। आवेदक अपने आवेदन की स्थिति रियल-टाइम में देख सकता है।

ब्याज सब्सिडी कितनी मिलेगी?

सरकार 7ः ब्याज सब्सिडी देती है, जो हर तीन महीने में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अगर लोन समय से पहले चुका दिया जाता है, तो पूरी सब्सिडी एक साथ मिल जाती है।

उदाहरण के तौर पर, 10,000 रुपये के लोन पर समय से सभी किस्त चुकाने पर करीब 400 रुपये की सब्सिडी मिल सकती है।

यह भी देखें : “BLO बोला– नाम काटने के पैसे मिलते हैं!” जयपुर में वोटर लिस्ट घोटाले का बड़ा खुलासा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2