KBP Times

10 दिन में 3 बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, क्या और होगा मंहगा ?

petrol diesel

Petrol-Diesel : देश में तेल संकट के बीच पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है. होर्मुज के बंद होने से कच्‍चे तेल की सप्‍लाई चरमरा गई है और अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें आसमान पर है. इस वजह से तेल कंपनियों को भारी घाटा हो रहा है. इसी की भरपाई के लिए तेल की कीमतों में वृद्धि की गई है. पहले फाइनेंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें 10 रुपये प्रति लीटर तक और बढ़ सकती हैं। अभी रेट करीब पांच रुपये ही बढ़े हैं. इसलिए माना जा रहा है कि अगर अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम न हुआ और होर्मुज नहीं खुला तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी होने से आशंका बनी रहेगी।

कंपनियों को आर्थिक नुकसान

एक रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों को हो रहे भारी वित्तीय नुकसान को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करना बेहद अनिवार्य हो गया था. 27 मार्च 2026 को ही केंद्र सरकार ने ईंधन आयात पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की थी.

और बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

जानकारी के मुताबिक, तेल कंपनियों के लगभग आधे घाटे की भरपाई करने के लिए कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी जरूरी है. भारत सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि सरकार की ओर से रिफाइनरी कंपनियों को इस घाटे से उबरने के लिए किसी भी तरह की वित्तीय सहायता या बेलआउट पैकेज देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. ऐसे में कंपनियों के पास जनता की जेब पर बोझ डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।

कंपनियों के पास और कोई रास्ता नहीं

चूंकि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम मिलकर देश के 90 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल पंपों को नियंत्रित करती हैं, इसलिए क्रूड का रेट नीचे न आने की स्थिति मे फिर से तेल के दाम बढ़ा सकती हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने देशहित में अपनी जेब से नुकसान सहकर पूरे 11 हफ्तों तक कीमतें स्थिर रखी थीं, लेकिन जब घाटा बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो कीमतों को धीरे-धीरे बढ़ाना मजबूरी बन गया.

यह भी पढ़ें : 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई की नई मार, दिल्ली में पेट्रोल ₹99 पार

यह भी देखें : b2 बाईपास श्रीराम कॉलोनी में बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ganesh utsav

अंबानी परिवार में गणेश उत्सव, सलमान खान ने एंटीलिया में लिया आशीर्वाद

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

Malesiya PM And Bollywood songs

मलेशियाई PM अनवर का बॉलीवुड गीतों से लगाव, BRICS नेताओं के साथ गानों की रील

UPI Payment

UPI से 2,000 रुपये तक पेमेंट पर पर कोई चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

2

2