KBP Times

जयपुर होटल एसोसिएशन की बैठक; पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा

Hotel Association of Jaipur

Hotel Association of Jaipur : होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर की वार्षिक बैठक में संगठन की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं और जयपुर के पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

100 से ज्यादा सदस्यों को बांटे गए पॉल्यूशन लाइसेंस

कार्यक्रम के दौरान होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर की ओर से विशेष कैंप लगाकर तैयार करवाए गए 100 से ज्यादा पॉल्यूशन लाइसेंस सदस्यों को वितरित किए गए। संगठन के संरक्षक हुसैन खान ने बताया कि एसोसिएशन लगातार होटल व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष योगदान देने वालों का सम्मान

वार्षिक गोठ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पर्यटन क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली नारी शक्ति का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कई वर्षों से पर्यटन सेक्टर में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार होगी नई रणनीति

बैठक में आगामी समय में जयपुर के पर्यटन क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और होटल इंडस्ट्री के विकास को लेकर रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जयपुर को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और आकर्षक डेस्टिनेशन बनाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

एसोसिएशन पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर के संरक्षक हुसैन खान, अजीत बंसल, सलाहकार रणविजय सिंह, अध्यक्ष दिलीप तिवारी, सचिव विपुल मैनी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जितेंद्र सुपा, अनिल कुमावत, मनीष शर्मा, दीपक गुप्ता, मनीष विधानी, तारीख सलीम, पीयूष अग्रवाल, कुणाल चौधरी, राजवीर सिंह, सुरेश खंडाका, कृष्ण अवतार, मधु श्री चटर्जी, सुभाष चंद्र शर्मा, ओम प्रकाश कुमावत, महेंद्र सोनी, मोहम्मद शौकत, राजेंद्र भास्कर सहित 850 से ज्यादा सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –27 सितंबर से तीन दिन तक बैंककर्मीयों की हड़ताल, RBI ने कहा रविवार को खोलें बैंक

यह भी देखें – निकाय जीत के बाद BJP का पंचायत चुनाव मिशन शुरू | नितिन नवीन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

lal krishna advani

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

Nai Naveli film by yami gautam

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

2

2