KBP Times

जापान के सेमीकंडक्टर बाजार में उतरने की तैयारी में भारतीय कंपनी

semi conductor sector

 Kaynes Technology : भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Keynes Technology अब अपने कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने में जुट गई है. कंपनी जापान के सेमीकंडक्टर बाजार में विस्तार की योजना पर काम कर रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की सहयोगी इकाई ज्ञंलदमे ैमउपबवद जापान की चिप बनाने वाली कंपनियों से ऑर्डर हासिल करने की कोशिश कर रही है. कंपनी ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए चिप बनाने वाली जापानी कंपनियों को भी अपनी सेवाएं देना चाहती है. आज के समय में कारों में बड़ी संख्या में सेमीकंडक्टर चिप्स का इस्तेमाल होता है, इसलिए इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं देखी जा रही हैं।

गुजरात में प्लांट

Kaynes Technology सेमीकंडक्टर असेंबली और पैकेजिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है. कंपनी ने गुजरात में अपना एक बैक-एंड प्रोसेसिंग प्लांट लगाया है. इस प्लांट में इस साल बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू हो चुका है. कंपनी को उम्मीद है कि इस सुविधा की मदद से वह घरेलू और विदेशी ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएगी. जापानी बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए Kaynes Technology ने हाल ही में वहां सेल्स प्रतिनिधियों की भी नियुक्ति की है. कंपनी वित्त वर्ष 2026 के दौरान अपने उत्पादों के सैंपल जापानी ग्राहकों को भेजने की तैयारी कर रही है. इसका उद्देश्य संभावित ग्राहकों को अपनी तकनीक और गुणवत्ता से परिचित कराना है.

सेमीकंडक्टर असेंबल करने में सक्षम

रिपोर्ट के मुताबिक, Kaynes Technology कई तरह के सेमीकंडक्टर की असेंबली करने में सक्षम है. कंपनी खास तौर पर उन वाहन निर्माताओं और चिप कंपनियों को टाकगेट बना रही है जो अपने चिप उत्पादन का कुछ हिस्सा बाहरी कंपनियों को देना चाहते हैं। इस दिशा में जापान की कुछ बड़ी कंपनियां भी ज्ञंलदमे की मदद कर रही हैं. जापान की बैक-एंड सर्विस कंपनी Kaynes Technology उत्पादन लाइन तैयार करने में सहयोग दे रही है. वहीं ट्रेडिंग कंपनी डपजेनप कच्चे माल और जरूरी सामग्री की खरीद में मदद कर रही है. कंपनी का मानना है कि इन साझेदारियों की मदद से वह जापान में अपने ग्राहक आधार को तेजी से बढ़ा सकेगी.

यह भी पढ़ें : IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

यह भी देखें: लोकतंत्र बचाने उतरी कांग्रेस! डोटासरा-टीकाराम जूली ने चलाया चरखा | शहीद स्मारक पर सत्याग्रह

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2