KBP Times

फर्जी GST नोटिस से रहें सावधान, CBIC ने जारी किया बड़ा अलर्ट

CBIC alert:

CBIC alert: देशभर में हर दिन सैकड़ों साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। कभी फर्जी कॉल, कभी नकली ई-मेल और अब फर्जी GST नोटिस। लोग डर के मारे बिना जांच-पड़ताल किए पैसा दे देते हैं और बाद में ठगे जाने का एहसास होता है। इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए अब केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है।

फर्जी GST नोटिस भेजकर डराया जा रहा है

CBIC ने साफ कहा है कि देश में कई निजी कंपनियों और कारोबारियों को फर्जी GST नोटिस और समन भेजे जा रहे हैं। ये नोटिस ई-मेल के जरिएव्हाट्सऐप पर या फिर कागज पर फिजिकल रूप में भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में खुद को GST अधिकारी बताकर फोन कॉलभी किए जा रहे हैं।

असली जैसे दिखने वाले नकली दस्तावेज

CBIC के मुताबिक, जालसाज इतने शातिर हो गए हैं कि वे असली GST दस्तावेजों की कॉपी जैसी नकली नोटिस,फर्जी अधिकारियों के नाम और नकली DIN नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि नोटिस बिल्कुल असली लगे और करदाता डर जाए।

DIN नंबर से करें सच्चाई की जांच

बोर्ड ने टैक्स भरने वालों को साफ सलाह दी है कि किसी भी GST नोटिस या पत्र पर भरोसा करने से पहले उसमें लिखेDIN (Document Identification Number) को जरूर जांचें। इसके लिए करदाताओं को CBIC के पोर्टल पर जाकर दिए गए DIN नंबर को वेरिफाई करना चाहिए। अगर नोटिस असली होगा, तो उसकी जानकारी पोर्टल पर मिल जाएगी। अगर जानकारी नहीं मिलती है, तो समझ जाइए कि नोटिस फर्जी है।

फर्जी निकले तो तुरंत सूचना दें

CBIC ने कहा है कि अगर कोई नोटिस या कॉल फर्जी पाई जाती है, तो उसकी तुरंत सूचना विभाग को दें। ऐसा करने से न सिर्फ आप बचेंगे, बल्कि दूसरों को ठगी से बचाने में भी मदद मिलेगी। यह पूरा मामला तब और चर्चा में आया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने शिकायत की कि उसे एक कथित GST अधिकारी का फोन आया है। इसी शिकायत के जवाब में CBIC ने सार्वजनिक तौर पर यह साफ किया कि फर्जी कॉल और नोटिस से सावधान रहें।

आख़िरी बात: डरें नहीं, जांच करें

अगर आपको भी GST नोटिस, समन या किसी अधिकारी के नाम से कॉल आए, तो घबराइए नहीं। पहले DIN नंबर जांचें, जानकारी कन्फर्म करें और तभी कोई कदम उठाएं। याद रखिए जल्दबाज़ी और डर ही ठगों का सबसे बड़ा हथियार होता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क