Silver Price: चांदी की कीमत (Silver Price)में जबरदस्त उछाल जारी है। शुक्रवार (26 दिसंबर 2025) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी वायदा कीमतें ₹8,951 उछलकर सर्वकालिक उच्च स्तर ₹2,32,741 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जब चांदी मजबूत हुई है। 18 दिसंबर से अब तक चांदी में कुल 29,176 रुपये यानी करीब 14.33% की तेजी दर्ज की जा चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ा। COMEX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी $3.81 यानी 5.31% चढ़कर $75.49 प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर बंद हुई। इससे पहले यह $71.68 पर थी। वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग से चांदी को मजबूती मिल रही है।
चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ,सोने ने भी रचा इतिहास
सोने की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर हैं। MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना ₹1,119 यानी 0.81% बढ़कर ₹1,39,216 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। क्रिसमस पर बाजार बंद होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय तेजी का असर घरेलू बाजार पर दिखा।COMEX पर फरवरी सोना $58.8 यानी 1.3% चढ़कर $4,561.6 प्रति औंस के नए शिखर पर।
ये भी पढ़े: “मैं आपके लिए जान भी दे सकती हूं…” जया किशोरी ने क्यों कही ये बात
आगे चांदी की कीमत उछलेगी या गिरेगी?
विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में चांदी की तेजी जारी रह सकती है। औद्योगिक मांग (सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स), सप्लाई डेफिसिट और निवेश Demand से कीमतें (Silver Price)ऊपर जा सकती हैं।
कुछ पूर्वानुमान:
-
औसतन $56-$65 प्रति औंस (बैंक्स का अनुमान)।
-
बुलिश विश्लेषक $100 तक पहुंचने की बात कह रहे हैं।
-
हालांकि, अगर US फेड दरें बढ़ाए तो गिरावट संभव।
कुल मिलाकर, वैश्विक अनिश्चितता और इंडस्ट्रियल डिमांड से चांदी-सोना दोनों मजबूत दिख रहे हैं। निवेश से पहले विशेषज्ञ सलाह लें, क्योंकि कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है।



