KBP Times

ईरान-अमेरिका में सुलह नहीं होने से शेयर बाजार फिर गिरा, सेंसेक्स 1300 अंक, निफ्टी 370 अंक नीचे

Share Market down

Share Bazaar: ईरान और पाकिस्तान के बीच कोई समझौता नहीं होने से तेल के भाव में तेजी आ गई है जिसका असर शेयर मार्किट में देखने को मिला है। भारत सहित एशियाई बाजार में बाजार गिरा है। आज यानी सोमवार, 13 अप्रैल को सेंसेक्स 1300 अंक की गिरावट के साथ 76,270 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 370 अंकों की गिरावट है, ये 23,670 के स्तर पर आ गया है। वहीं आज सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

 इसलिए गिरा बाजार

ईरान और अमेरिका के बीच शनिवार की रात पाकिस्तान में चली 21 घंटे की लंबी बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वे बिना किसी डील के वापस लौट रहे हैं। इसका सीधा असर दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा है।

विदेशी संस्थागत निवेशक की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशक अप्रैल में अब तक 48,213 करोड़ रुपए की शेयर बेच चुके हैं, जो बाजार के लिए चिंता का विषय है। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने 672 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की थी। दूसरी ओर, रुपए की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया आने वाले दिनों में 93.50 से 94 के स्तर तक गिर सकता है।

यह भी पढ़ें : सीजफायर से मार्किट में निवेशकों का भरोसा बढ़ा, तेजी लौटने की उम्मीद

शुक्रवार को सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में 10 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 919 अंक (1.20ः) नीचे 77,550 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 276 अंक (1.16ः) गिरकर 24,051 पर आ गया। कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी रही।

यह भी देखें : पिंक सिटी शर्मसार! 3 बड़ी वारदातों से दहला जयपुर, सांसद मंजू शर्मा के बयान पर मचा बवाल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2