KBP Times

Amazon में रोबोटिक्स यूनिट से 100 से ज्यादा कर्मचारियों की गई नौकरी

amazon loss job

Business And Technology : Amazon ने अपने रोबोटिक्स यूनिट में कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। अपने इस कदम को कंपनी ने मुश्किल लेकिन जरूरी बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Amazon ने करीब 100 से ज्यादा व्हाइट कॉलर जॉब्स वाले कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही Amazon में चल रही छंटनी को लेकर लोगों के बीच घबराहट बढ़ गई है। इससे पहले जनवरी में अमेजन करीब 16000 लोगों को भी नौकरी से निकाल चुका है । अमेजन रोबोटिक्स के वाइस प्रेसिडेंट स्कॉट ड्रेसर द्वारा अपने कर्मचारियों को भेजे गए एक मेल में कहा कि यह बदलाव मुश्किल है लेकिन जरूरी है। हालांकि इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि रोबोटिक्स यूनिट हमारी प्राथमिकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी लगातार इस बात की जांच करती रहती है कि टीमों को और ज्यादा कुशल कैसे बनाया जा सके, जिससे कस्टमर को बेहतर सर्विस प्रदान की जा सके। इसके अलावा लोगों को नौकरी से निकालने जैसे फैसले कंपनी हल्के में नहीं लेती है। जिन भी लोगों को नौकरी से हटाया जाता है, उन्हें उचित मुआवजा, स्वास्थ्य बीमा और दूसरी जगह नौकरी दिलाने में मदद जैसी चीजें भी कंपनी करती है।

नहीं थम रहा छंटनी का सिलसिला

पिछले कुछ समय से कंपनी अपनी वर्कफोर्स में कमी ला रही है। इसकी शुरुआत पिछले साल अक्टूबर 2025 से हो गई थी, जब Amazon ने 14000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब तक कंपनी ने लगभग 30000 पदों को खत्म कर दिया है। अपने इस फैसले के पीछे कंपनी ने लागत कम करना और एआई द्वारा प्रोडक्टिविटी बढ़ाने जैसे कारण दिए हैं। जनवरी में भी कंपनी ने 16000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद कंपनी के एचआर चीफ बेथ गैलेटी ने कहा था कि कंपनी इस तरह की परिस्थितियों को नियमित नहीं करना चाहती है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में और लोगों को नौकरी से निकालने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

यह भी पढ़ें : होली के बाद चांदी हुई सस्ती, 30 हजार रुपये तक कम हुआ भाव

एआई संबंधित नौकरियों मे बढ़ोतरी

एक तरफ जहां Amazon कंपनी में लगातार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एआई डेटा सेंटर्स में अमेजन लाखों डॉलर निवेश कर रहा है। ऐसा अनुमान है कि 2026 में कंपनी का कैपिटल एक्सपेंडिचर लगभग 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जो कि पिछले साल 2025 में 125 अरब डॉलर था। कंपनी इस निवेश के जरिए अपने नए एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसे रेनियर को मजबूत कर रही है। इसके साथ ही कंपनी बड़े स्तर पर ।प्/डस् इंजीनियर्स, क्लाउड आर्किटेक्ट्स (ब्सवनक ।तबीपजमबजे) और डेटा सेंटर से जुड़े पदों पर लोगों को नौकरी दे रही है।

यह भी देखें : SMS हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ में आक्रोश, अग्नि*कांड मामले में बनी जांच कमेटी पर आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2