KBP Times

एयर इंडिया का नया एप लॉन्च, पेमेंट सिस्टम को किया अपग्रेड

Air India app launch

Air India : भारतीय रेल यात्रियों को नए सिस्टम से ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा मिलने के बाद अब हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एअर इंडिया ने उनका सफर आसान बनाने के लिए अपने मोबाइल एप को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। अब इस एप के जरिए न केवल टिकट बुकिंग पहले से कहीं ज्यादा तेजी से होगी, बल्कि फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर यात्रियों को एयरपोर्ट पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसी किसी भी स्थिति में होटल में ठहरने और वहां तक जाने के लिए कैब की पूरी जानकारी सीधे एप की होम स्क्रीन पर ही मिलेगी। इसके साथ ही एप के पेमेंट सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है, जिससे टिकट बुक करना और पेमेंट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

तेजी से बुक होंगे टिकट

जानकारी के अनुसार एप में नया इन-हाउस इंटरनेट बुकिंग इंजन जोड़ा गया है। इससे यूजर इंटरफेस काफी तेज हो गया है, जिससे टिकट बुक करते समय एप के धीमे होने या हैंग होने की समस्या खत्म हो जाएगी। एप में नया पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन सिस्टम लाया गया है। इसकी मदद से कंपनी भारतीय यात्रियों की जरूरतों के हिसाब से पेमेंट के नए तकनीकी बदलाव और डिजिटल फीचर्स तेजी से लागू कर सकेगी।

140 से ज्यादा डिजिटल सिस्टम बदले

घाटे में चल रही एअर इंडिया को जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने खरीदा था। इसके बाद से ही एयरलाइन के कायाकल्प के लिए एक बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन प्लान चलाया जा रहा है। टाटा ग्रुप के टेकओवर करने के बाद से अब तक कंपनी के 140 से अधिक डिजिटल सिस्टम्स को पूरी तरह से आधुनिक और अपग्रेड किया जा चुका है। एप का यह नया अपडेट भी इसी डिजिटल सुधार प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। पेमेंट में पारदर्शिता- नया पेमेंट सिस्टम पहले से ज्यादा ट्रांसपेरेंट है, जिससे ट्रांजैक्शन और पेमेंट फेल होने जैसी दिक्कतों को बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा। ज्यादा ट्रैफिक संभालने की क्षमता- नई तकनीक की बदौलत एप की क्षमता काफी बढ़ गई है। अब एक साथ लाखों लोगों के एप इस्तेमाल करने पर भी पेमेंट सिस्टम बिना किसी रुकावट के आसानी से काम करेगा।

हर दिन 1 लाख से ज्यादा लोग करते हैं एप का इस्तेमाल

एअर इंडिया के मुताबिक, एप अब तक करीब 1.7 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके साथ ही, रोजाना 1 लाख से ज्यादा यात्री अपनी यात्रा से जुड़े कामों के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी का मानना है कि नया अपग्रेड ग्राहकों की जरूरतों पर तुरंत रिस्पॉन्स देने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें : RBI Plastic Notes: अब प्‍लास्टिक के होंगे 10 और 20 रुपए के नोट, RBI ने टेंडर किया जारी!

यह भी देखें: “बालमुकुंद आचार्य फर्जी पीठाधीश्वर…” पीठाधीश्वर राघवेंद्र आचार्य ने खोले कई राज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2