KBP Times

एलपीजी से पैन-आधार लिंक तक: 2026 के पहले दिन लागू हुए बड़े बदलाव, जिनका पड़ेगा सीधा असर

एलपीजी से पैन-आधार तक: 2026 में लागू हुए बड़े बदलाव

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही कई अहम नियमों और फाइनेंशियल बदलावों को लागू कर दिया गया है। 1 जनवरी से इनकम टैक्स, पैन-आधार लिंकिंग, बैंकिंग नियम, क्रेडिट स्कोर सिस्टम, एलपीजी गैस की कीमतों और रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े कई बदलाव प्रभाव में आ गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं साल के पहले दिन कौन-कौन से बड़े बदलाव लागू हुए।

अब संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं होगा

1 जनवरी 2026 से असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए संशोधित (Revised) इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की सुविधा समाप्त हो गई है। करदाताओं को अपने मूल रिटर्न में सुधार के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था। तय समयसीमा के बाद अब केवल अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) दाखिल करने का विकल्प ही उपलब्ध रहेगा।

बिलेटेड रिटर्न की सुविधा भी खत्म

जो टैक्सपेयर्स तय समय पर अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए थे, उनके लिए बिलेटेड रिटर्न की आखिरी तारीख भी 31 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। 1 जनवरी से अब वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिलेटेड रिटर्न दाखिल नहीं किया जा सकेगा।

क्रेडिट स्कोर अब तेजी से होगा अपडेट

नए साल से क्रेडिट स्कोर अपडेट करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब क्रेडिट ब्यूरो हर 15 दिन के बजाय साप्ताहिक आधार पर क्रेडिट स्कोर अपडेट करेंगे। इससे लोन भुगतान, क्रेडिट कार्ड बिल या एडवांस पेमेंट का असर जल्दी स्कोर में दिखेगा।

पैन-आधार लिंकिंग अनिवार्य

31 दिसंबर के बाद पैन और आधार को लिंक करने की समयसीमा समाप्त हो गई है। 1 जनवरी 2026 से जिन लोगों का पैन आधार से लिंक नहीं है, उनका पैन निष्क्रिय हो जाएगा। इनएक्टिव पैन के चलते टैक्स फाइलिंग, बैंक खाता खोलने, निवेश और लोन से जुड़े कामों में परेशानी हो सकती है।

आठवां वेतन आयोग लागू

1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग लागू हो गया है। हालांकि वेतन में वास्तविक बढ़ोतरी और एरियर से जुड़े फैसले आने वाले महीनों में लिए जा सकते हैं। आमतौर पर वेतन आयोग की सिफारिशों का असर चरणबद्ध तरीके से लागू होता है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

नए साल की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 100 रुपये से ज्यादा बढ़ी है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

IRCTC टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव

जनवरी 2026 से रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। आधार-वेरिफाइड यूजर्स के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के दौरान टिकट बुकिंग की समय-सीमा को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को ज्यादा समय मिलेगा।

SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम

10 जनवरी 2026 से एसबीआई क्रेडिट कार्ड के एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस नियमों में बदलाव किया गया है। अब कार्ड के प्रकार के अनुसार अलग-अलग लाउंज नेटवर्क की सुविधा मिलेगी।

HDFC डेबिट कार्ड लाउंज एक्सेस नियम बदले

एचडीएफसी बैंक ने डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े खर्च मानदंडों में बदलाव किया है। नई वाउचर-आधारित व्यवस्था 10 जनवरी से लागू होगी।

ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

आईसीआईसीआई बैंक ने जनवरी और फरवरी 2026 के बीच क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव की घोषणा की है। इनका असर रिवॉर्ड पॉइंट्स, मूवी ऑफर्स, ऐड-ऑन कार्ड फीस और ट्रांजैक्शन चार्ज पर पड़ेगा।

जेट फ्यूल सस्ता, हवाई सफर हो सकता है सस्ता

नए साल के पहले दिन जेट फ्यूल की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन सस्ता होने से आने वाले दिनों में हवाई किराए में राहत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के इशारे पर ईरान में विद्रोह, सड़कों पर जनता का प्रदर्शन जारी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क