KBP Times

शेयर मार्कट में निवेश करने वाले लगा रहे सोना-चांदी में पैसा, विशेषज्ञ कह रहे यह ठीक नहीं

Gold and Silver

Business & Market : पिछले कई दिनों से सोना और चांदी के अच्छे रिटर्न ने निवेश करने वालों का मन बदला है. जो निवेशक शेयर मार्कट में अपना पैसा लगा रहे थे अब वो सोना और चांदी में निवेश करने लगे है. अच्छे रिटर्न के लिए उनका कदम सही भी हो सकता है लेकिन निवेश विशेषज्ञ इसे ठीक नहीं बताते है. सोना-चांदी की कीमतों में भले ही बीते कुछ दिनों में तगड़ा उतार-चढ़ाव आया है, कभी दोनों कीमती धातुएं क्रैश हुए, तो कभी तेज रफ्तार से भागते हुए नजर आए. ऐसी स्थिति में भी भारतीय निवेशक अब शेयर बाजार में पैसे लगाने के बजाय सोना-चांदी में निवेश कर रहे हैं.

शेयर बाजार का कठिन दौर

फाइनेंशियल एक्सपर्ट बताते हैं कि भारतीय इक्विटी मार्केट का मौजूदा दौर अब तक के सबसे कठिन दौरों में से एक साबित हो रहा है और ये बेहद खराब है. कई भारतीय निवेशकों ने चैन की नींद लेने के लिए अब शेयर बाजार में निवेश करना छोड़कर सोना और चांदी का रुख किया है. लेकिन यह भारतीय निवेश के लिए अच्छा संकेत नहीं है. बाजार से हटकर निवेशकों के इस इन्वेस्टमेंट ने इक्विटी से बेहतर रिटर्न दिया है.

बेरुखी से आखिर फायदा क्या है?

विशेषज्ञ कहते हैं कि शेयरों के बजाय कीमती धातुओं में निवेश की ओर रुख करने में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने ऐसा करते हुए अपनी मानसिक शांति को बरकरार रखा है. शेयर निवेशकों की तरह उन्हें हर दिन स्टॉक प्राइस में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखने की जरूरत नहीं है. वे काम करते हैं, पैसा कमाते हैं, सोना खरीदते हैं और चैन से सोते हैं

बाजार की गिरावट से सबक

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि जो अभी भी शेयर बाजार में डटे हुए हैं. आखिरकार सुधार आएगा और नुकसान की भरपाई हो जाएगी. श्रीवास्तव ने कहा कि गिरावट के बीच कुछ लोगों ने धीमी ग्रोथ वाली कंपनियों के शेयर घाटे में बेचे होंगे. अधिकांश लोगों को ऐसा करने में कठिनाई हुई है. हालांकि, इससे उन्हें एक बड़ा सबक भी मिला है, जिसके बिना दशकों तक निवेश करना संभव नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि आप एक अनुभवी निवेशक बनने की राह पर हैं.

यह भी पढ़ें : सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट, शादी की खरीददारी में मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि जब सब कुछ ठीक चल रहा होता है तो कोई भी खराब स्ट्रेटजी की परवाह नहीं करता है, लेकिन वहीं जब बाजार धीमा हो जाता है, तो निवेशकों को कुछ कड़े सबक सीखने पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि आखिर में अपने पैसे का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी निवेशक की ही है. अपने पैसे की सुरक्षा का एकमात्र तरीका मनी मैनेजमेंट को सीखना है. आप प्रतिदिन 10 घंटे पैसा कमाने में लगाते हैं, लेकिन कम से कम 1 घंटा हर रोज उसका प्रबंधन करने को लेकर विचार-विमर्श करें.

यह भी देखें : “कार्रवाई नहीं करेंगे तो झगड़ा होगा…”प्रताप सिंह खाचरियावास की भजनलाल सरकार को चेतावनी।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2